Delhi Congress: सात घंटे तक विधानसभा ऑब्जर्वरों से मन की बात की देवेंद्र यादव नें
निगम चुनावों से पहले जमीनी स्तर पर मजबूती का आह्वान
– अश्वनी भारद्वाज –
नई दिल्ली ,दिल्ली की कांग्रेस राजनीति में जमीनी स्तर पर इतनी मेहनत शायद ही किसी और नें की हो जितनी देवेन्द्र यादव कर रहे हैं यह हमारा तो मानना है ही दिल्ली के ज्यादातर नेता अब यह कहने लगे हैं | जो संगठन प्रदेश और जिला स्तर पर भी नहीं बन पाता था आज आलम यह है कि श्री यादव के प्रयास से सैक्टर तक पहुंच गया है | कई साल के अन्तराल के बाद जहां प्रदेश की कार्यकारिणी बनी वहीं सभी 14 जिलों की कार्यकारिणी और ज्यादातर ब्लॉक समितियों और मंडलम समितियों की कार्य समितियों का गठन किया जा चुका है इतना ही नहीं कई हजार बीएलए टू भी बनाये जा चुके हैं जो चल रही एस.आई.आर में जुटे हैं | हमारे कहने का यह मतलब कत्तई नहीं है कि श्री यादव के पहले किसी और नें ये प्रयास नहीं किये लेकिन यह कहते हुए हमें तनिक भी झिझक नहीं है कि प्रयास तो और लोगो नें भी किये लेकिन इतनी बारीकी से प्रोग्रामों को लागू करना और उनको इम्प्लीमेंट कराना कोई देवेन्द्र यादव से सीखे | लोकसभा स्तर से लेकर जिला स्तर और विधानसभा स्तर तक मजबूत निगरानी सिस्टम का ही नतीजा है कि आज दिल्ली में कांग्रेस का ढांचा निचले पायदान तक मजबूती से आगे बढ़ रहा है | आप भी सोच रहे होंगे शायद हैडलाइन से हटकर देवेन्द्र चालीसा पढ़ा जा रहा है | नहीं भाई नहीं ऐसा बिलकुल नहीं है ,हमने स्व.एच.के.एल.भगत से लेकर देवेन्द्र यादव तक का सफर बड़ी नजदीक से देखा है ,जो देखा है उसी का वर्नण किया जा रहा है |

वीरवार को श्री यादव नें अपनी प्रदेश कार्यकारणी के साथ सभी विधानसभा पर्यवेक्षकों से सन्गठन को ले लंबी चर्चा की जो सुबह 11 बजे शुरू हुई और देर शाम 6 बजे तक चली जिसमें सभी पर्यवेक्षकों से बारी-बारी राय ली गई और उनके मन की बात सुनी | कई निर्णय लिए गए जिनकी चर्चा यहाँ करनी उचित नहीं लेकिन बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी के साथ संगठन को सशक्त बनाने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के संकल्प को आगे बढ़ाने पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश प्रभारी दानिश अबरार, प्रदेश महासचिव संगठन अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक हरिशंकर गुप्ता और सुरेंद्र कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सी.पी. मित्तल, लक्ष्मण रावत, कमल कांत शर्मा, जगजीवन शर्मा, तस्वीर सोलंकी, आभा चैधरी, अब्दुल हन्नान अली मेहंदी, महासचिव डॉ. पी0के0 मिश्रा, नीतू वर्मा, शांति स्वरूप, दीपक भारद्वाज,निगम पार्षद हाजी जरीफ, सतेंद्र शर्मा, प्रेरणा सिंह, धर्मपाल चंदेला, गौरी शंकर शर्मा, भुपेश यादव, प्रमोद जयंत, विकास शोकीन, मीर सिंह, बालकिशन बाली , जय प्रकाश राणा, अशोक बसोया, लोकेंद्र चौधरी, हरनाम सिंह, विनीत यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष जावेद मिर्जा, जगदीश जैन, पूर्व निगम पार्षद प्रेरणा सिंह और पृथ्वी सिंह राठौर शामिल थे।



