सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली सरकार ने महिलाओं से किया वादा अधूरा निभाया पंजाब जैसा मॉडल दिल्ली में क्यों नहीं : अरुण तोमर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली सरकार ने महिलाओं से किया वादा अधूरा निभाया पंजाब जैसा मॉडल दिल्ली में क्यों नहीं : अरुण तोमर

नई दिल्ली ( रविंद्र कुमार ) : दिल्ली सरकार की ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को लेकर आम आदमी पार्टी नेता ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। आप के पूर्व संगठन मंत्री एवं घोंडा के वरिष्ठ नेता अरुण तोमर ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव के दौरान किए गए वादे को अधूरे रूप में लागू किया है और महिलाओं के साथ छल किया है। अरुण तोमर ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान यह भरोसा दिलाया था कि सत्ता में आते ही पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं को ₹2,500 प्रतिमाह देने का फैसला लिया जाएगा। लेकिन सरकार को यह निर्णय लेने में करीब डेढ़ साल लग गए। अब जब स्थानीय निकाय चुनाव नजदीक हैं तो महिलाओं को प्रभावित करने के लिए योजना को सीमित रूप में लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में जो वादा किया था, उसे लागू कर महिलाओं तक उसका लाभ पहुंचाया।
लेकिन दिल्ली में भाजपा सरकार ने योजना पर इतनी शर्तें लगा दी हैं कि बड़ी संख्या में महिलाएं इससे बाहर हो जाएंगी। आयु सीमा, आय की शर्त और अन्य प्रतिबंध यह बताते हैं कि सरकार अपने चुनावी वादे से पीछे हट गई है। अरुण तोमर ने कहा कि यदि भाजपा अपने वादे को लेकर ईमानदार है तो वह चुनाव के समय किए गए मूल वादे के अनुरूप सभी पात्र महिलाओं को बिना भेदभाव ₹2,500 प्रतिमाह उपलब्ध कराए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह योजना महिलाओं के अधिकार से अधिक एक राजनीतिक घोषणा बनकर रह गई है।उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता अब चुनावी घोषणाओं और वास्तविक क्रियान्वयन के बीच का अंतर समझ चुकी है। सरकार को प्रचार के बजाय वादों को पूरी पारदर्शिता और समानता के साथ लागू करना चाहिए।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *