सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Delhi Jal Board का वाटर अलर्ट,2 दिन नहीं आएगा इन इलाकों में पानी, इमरजेंसी में यहां करें कॉल 

3 मिनट पढ़ें

Delhi Jal Board का वाटर अलर्ट, इन इलाकों में 2 दिन नहीं आएगा पानी, इमरजेंसी में यहां करें कॉल 

DJB Water Alert Pashchim Vihar Keshopur Rohini Others Area Residents Faces  Water Shortage Call Here In Emergency | Delhi Water Crisis: Delhi Jal Board  का वाटर अलर्ट, इन इलाकों में 2 दिन

दिल्ली जल बोर्ड ने अपने पोस्ट एक्स के जरिए बुधवार और गुरुवार को पश्चिमी दिल्ली (West Delhi) के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहने के लिए खेद जताया है.

पश्चिमी दिल्ली के पीरागढ़ी और केशोपुर इलाके में वाटर पाइप लाइन पर मरम्मत कार्य की वजह से बुधवार और गुरुवार को दिल्ली के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहने की आशंका है. दिल्ली जल बोर्ड ने इस बाबत अहम जानकारी पोस्ट एक्स के जरिए दिल्ली के लोगों को दी है. डीजेबी ने बताया है कि पाइपलाइन लीकेज की वजह से शहर के कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहने की संभावना है.

दिल्ली जल बोर्ड ने अपने पोस्ट एक्स में लोगों को होने वाली असुविधा के लिए खेद भी जताया है. साथ ही जानकारी दी है कि 29 नवंबर को सुबह 10 बजे से रात के 10 बजे तक केशोपुर ड्रेन और पीरागढ़ी चौक (रोहतक रोड) पर 1500 मिमी व्यास वाली पश्चिमी दिल्ली जल मुख्य लाइन के इंटरकनेक्शन के लिए बंद होने के कारण कई इलाकों के लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है. पानी की आपूर्ति 29 नवंबर से 30 नवंबर की सुबह तक पानी उपलब्ध नहीं होगा. डीजेबी ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सलाह दी है कि वे आवश्यकतानुसार पहले से ही पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर कर लें. इसके बावजूद पेयजल संकट की स्थिति होने पर लोग डीजेबी से पानी की आपूर्ति करने की मांग कर सकते हैं. प्रभावित लोगों की मांग पर डीजेबी की ओर से टैंकर के जरिए पानी मुहैया कराने काम किया जाएगा.

इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति रहेगी बाधित

पीरागढी और केशोपुर के पास वाटर पाइपलाइन पर काम की वजह से रोहिणी सेक्टर- 7, 8, 9, 11, 13, 22, 23 और 25, मधुबन चौक, मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी, जीएच-19 पश्चिम विहार, मेजर भूपेन्द्र सिंह नगर, महावीर नगर, कृष्णा पार्क, जनकपुरी सहित आसपास क्षेत्रों के लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है.

यहां करें फोन

दिल्ली जल बोर्ड ने पेयजल संकट की स्थिति से निपटने के लिए एरियावाइज कंट्रोल रूम बनाए हैं और हर जगह के लिए अलग फोन नंबर जारी किए गए हैं. डीजेबी के मुताबिक लोग पानी की कमी होने पर केंद्रीय नियंत्रण कक्ष के लिए 011-23513073, 011-23634469, 011-23527679 नंबर पर फोन कर पानी टैंकर की मांग कर सकते हैं. इस तरह डी-ब्लॉक जनकपुरी के लिए लोग 011-28521123 नंबर, नांगलोई (एनडब्ल्यूएस) एरिया के लोग 18001217744, होलंबी कलां के लोग- 011-27700231, मंगोलपुरी के लोग – 011-20873096, पश्चिम विहार एरिया रहने वाले 011-25281197 नंबर पर फोन पानी टैंकर मंगा सकते हैं. या फिर delhijalboard.nic.in पर इसकी सूचना दे सकते हैं. वाटर टैंकर सीधे 1916 डायल कर मंगा सकते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *