सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली जल बोर्ड का घाटा  भ्रस्टाचार के चलते बढ़ता जा रहा है : हाजी जरीफ

2 मिनट पढ़ें
दिल्ली जल बोर्ड का घाटा  भ्रस्टाचार के चलते बढ़ता जा रहा है : हाजी जरीफ

दिल्ली जल बोर्ड का घाटा  भ्रस्टाचार के चलते बढ़ता जा रहा है : हाजी जरीफ

Advertisement

दिल्ली जल बोर्ड का घाटा  भ्रस्टाचार के चलते बढ़ता जा रहा है : हाजी जरीफ

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : दिल्ली जल बोर्ड राजधानीवासियों को ना तो साफ़ पानी ही दे पा रहा है और ना ही पूरी मात्रा  में पानी की आपूर्ति कर पा रहा है | यह कहना है कबीर नगर वार्ड से कांग्रेस के निगम पार्षद हाजी जरीफ का | हाई जरीफ कहते हैं पूर्वी दिल्ली की अनेक कालोनियां जल संकट झेल रही है | लोगो को समय पर पानी नहीं मिल पा रहा और यदि कुछ घंटे पानी आता भी है तो इतना बदबूदार होता है पीना तो दूर उससे साफ़ सफाई भी नहीं की जा सकती | हाजी जरीफ  कहते हैं अरविन्द केजरीवाल सरकार नें जल बोर्ड का हाल बद से बदतर कर दिया है |

Advertisement

जरीफ कहते हैं कहा कि कांग्रेस के शासन काल में दिल्ली जल बोर्ड 9000 करोड़ लाभ में था लेकिन केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार ने दिल्ली जल बोर्ड को 57000 करोड़ घाटे में पहुचा दिया। और यह घाटा लगातार बढ़ता ही जा रहा है |हाजी जरीफ नें कहा  कि कांग्रेस के शासन काल में दिल्ली जल बोर्ड लाभ कमाने वाली संस्था थी, जबकि 2014 में आम आदमी पार्टी की दिल्ली में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की निष्क्रियता के कारण दिल्ली जल बोर्ड का घाटा लगातार बढ़ रहा है। उन्हांने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड में जमा हुई राशि और कंपनियों द्वारा कलेक्ट की गई राशि में भारी अंतर होने ,के कारण ए.सी.बी. ने एफ.आई.आर. दर्ज करके गिरफ्तारी की थी । उन्होंने कहा कि बिना सरकार की मिलीभगत से करोड़ों रुपये का घोटाला नही हो सकता।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *