सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली बनती जा रही है नकली दवाइयों की मंडी : नीलम चौधरी

3 मिनट पढ़ें
नीलम चौधरी

दिल्ली बनती जा रही है नकली दवाइयों की मंडी : नीलम चौधरी

Advertisement

दिल्ली बनती जा रही है नकली दवाइयों की मंडी : नीलम चौधरी

बिना लाइसेंस की फैक्ट्रियां भी शामिल है धंधे में

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में लगातार नकली दवाओं की बरामदगी से यह साबित हो रहा है दिल्ली में नकली दवाओं की भरमार है और दिल्ली इसकी मंडी में तब्दील होती जा रही है | यह कहना है बाबरपुर जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नीलम चौधरी का | नीलम चौधरी कहती है यह चिंता का विषय है नकली दवा कारोबारी लोगो की जान से खेल रहे है और प्रशासन जान कर भी अंजान बना हुआ है | कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाने की आड़ में दिल्ली के कई दवा कारोबारी लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। पिछले दिनों कैंसर की नकली दवाइयां बेचने वाले रैकेट के हुए भंडाफोड़ के बाद दवा मार्केट में खलबली मच गई है।

नीलम चौधरी कहती हैं कि मौत के सौदागरों को नकली दवाओं के कारोबार की सप्लाई का बड़े हिस्से की सरकारी अस्पतालों में खपत होना चिंताजनक है। दिल्ली के सरकारी अस्पतालों और पंजीकृत दवाई की दुकानों तक नकली दवाईयों की पहुॅच को दिल्ली की पिछली और मौजूदा भाजपा सरकार रोकने में पूरी तरह नाकाम है। भारी मुनाफा कमाने और भ्रष्टाचार के अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ही नकली दवाईयां अस्पतालों तक पहुॅचाकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है।

Advertisement

नीलम चौधरी कहती हैं तीन वर्षों में 20 करोड़ से अधिक की नकली दवाईयों की खेप पकड़े जाना साबित करता है कि राजधानी में कितने बड़े स्तर पर नकली
दवाईयों का कारोबार चल रहा है। असली दवाईयों के साथ नकली दवाईयों की खपत कमजोर निगरानी तंत्र, भ्रष्टाचार और सरकारी तंत्र की मिलीभगत के कारण फल फूल रहा है जिसको रोकने में दिल्ली की मुख्यमंत्री संवेदनशील नही है। उन्होंने कहा कि संसद में कानून बनाकर नकली दवाओं को कारोबार करने वाले मौत को खेल खेलने वालों को मौत की सजा प्रावधान किया जाना चाहिए। दिल्ली में नकली दवा स्थानीय अवैध फेक्ट्रियों , आसपास के क्षेत्रों गाजियाबाद, आगरा, उत्तराखंड आदि से आती है। राजधानी में नकली दवाओं का करोबार संगठित उघोग बनकर सुनियोजित नेटवर्क और परिवहन के माध्यम से चल
रहा है। इस कारोबार में बिना लाईसेंस की फेकिट्रयां भी शामिल है जिनमें हूबहू पैकिंग, बारकोड, होलोग्राम और क्यूआर कोड़ असली दवाओं जैसे बनाकर असली दवाईयों के साथ मिक्स करके सप्लाई की जा रही है।

नीलम चौधरी कहती है यह चिंता का विषय है राजधानी में नकली दवा का यह रैकेट चल रहा है सरकार को इस ओर कड़े कदम उठाने चाहिए |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *