जहर के गोले में तब्दील हो चुकी है दिल्ली ट्रिपल इंजन सरकार हुई नाकाम : अरुण तोमर
लोग हुए घरों में कैद ,नहीं हुए कभी ऐसे हालात
– हर्ष भारद्वाज –
नई दिल्ली , ट्रिपल इंजन की सरकार राजधानी दिल्ली में जिस तरह से मानसून के दौरान जलभराव रोकने में असहाय साबित हुई थी उसी तरह अब प्रदूषण को नियंत्रित करने में नाकाम साबित हो रही है | आलम यह है कि राजधानी दिल्ली काले जहर के गोले में तब्दील होकर रह गई है | यह कहना है आम आदमी पार्टी घोंडा विधानसभा के पूर्व संगठन मंत्री अरुण तोमर का | अरुण तोमर कहते है दिल्ली में ऐसे हालत कभी नहीं देखे गए कि लोगो का सांस लेना भी दूभर हो चुका है दिल्ली की शत प्रतिशत आबादी प्रदूष्ण की मार किसी ना किसी रूप में झेल रही है | अरुण तोमर कहते है ट्रिपल इंजन सरकार प्रदूषण को रोकने की बात तो अलग कम भी नहीं कर पा रही |
अरुण तोमे कहते है बार-बार घोषणा के बावजूद दिल्ली की अनेक सडके खुदी पड़ी है जहां धूल मिटटी प्रदूष्ण के स्तर को लगातार बढ़ा रही है वहां सडकों की मरम्मत तो छोडिये पानी तक का छिडकाव नहीं किया जा रहा | अरुण तोमर कहते हैं बुराड़ी में रोड सहित दर्जनों सडके बुरी हालात में प्रदूष्ण को बढ़ा रही है | सुबह की पहली किरणों के साथ दिल्ली का आसमान धुंध से नहीं, बल्कि जहरीले धुएं से ढका हुआ नजर आ रहा है. यह सिर्फ़ कोहरा नहीं, बल्कि एक अदृश्य खतरा है जो हर सांस के लोगों के अंदर जम रहा है. दिल्ली का औसत एक्युआइ 393 रहा , जो बहुत गंभीर ‘ श्रेणी में आता है. कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी काफी कम रही थी |

अरुण तोमर कहते हैं दिल्ली-एनसीआर, में वायु गुणवत्ता बिगड़ने के बीच अब लोग हिमाचल प्रदेश की तरफ रुख कर रहे हैं. साफ हवा, स्वच्छ आसमान और स्वस्थ माहौल की तलाश में पहाड़ी शहर पर्यटकों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं. हजारों की संख्या में पर्यटक शिमला, कुल्लू और मनाली पहुंच रहे हैं. इससे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा तो मिल रहा है, लेकिन इन छोटे शहरों में अचानक भीड़ बढ़ने से कई इलाकों में जाम की स्थिति का भी सामना करना पड़ रहा है | अरुण तोमर कहते हैं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक एक्युआइ अगर 400 से ऊपर चला जाए तो उसे ‘गंभीर’ माना जाता है.
450 से ऊपर की स्थिति को ‘गंभीर प्लस’ कहा जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक होती है. रविवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में 400 से भी ऊपर दर्ज किया गया और देर शाम तक स्थिति चिंताजनक बनी रही | अरुण तोमर कहते हैं दूसरों पर आरोप लगाना सबसे आसान होता है लेकिन अब तो भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार के पास कोई बहाना नहीं होना चाहिए |



