Home मैं भी रिपोर्टर राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाएगी दिल्ली सरकार की जल दूत योजना...

राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाएगी दिल्ली सरकार की जल दूत योजना : विनोद जायस

0
63
विनोद जायस
राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाएगी दिल्ली सरकार की जल दूत योजना : विनोद जायस

राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाएगी दिल्ली सरकार की जल दूत योजना : विनोद जायस

वाटर कूलर भी लगेगें बस टर्मिनल पर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी सरकार जनहित में लगातार योजनाएं बना रही हैं और संकल्प पत्र में किये वादे भी पूरे कर रही है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी उत्तर पूर्वी जिले के उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस का | विनोद जायस कहते हैं भाजपा जो कहती है उसे पूरा करके दिखाती है ,मात्र तीन माह के शासन के दौरान ही भाजपा नें अनेक योजनाओं पर काम शुरू कर दिया है और कई नई योजनायें भी बनाई हैं जिन पर काम शुरू होना है |

विनोद जायस कहते हैं राजधानी दिल्ली में दिल्ली में तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. राजधानी में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है, जिससे सड़कों पर निकलना मुश्किल होने लगा है. ऐसे में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और अन्य गर्मी से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है. इसी चुनौती से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने एक नई पहल की है ‘जल दूत योजना’.यह योजना राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाएगी इतनी भीषण गर्मी में यह योजना किसी वरदान से कम नहीं रहने वाली | गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार अब हर तीसरे बस स्टॉप पर ‘जल दूत’ तैनात करेगी. ये जल दूत उन यात्रियों को मुफ्त पानी उपलब्ध कराएंगे जो बस का इंतज़ार कर रहे होते हैं. ये कदम खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत लेकर आएगा जो लंबा समय खुले में, तेज़ धूप में खड़े होकर बसों की प्रतीक्षा करते हैं |

दिल्ली सरकार की योजना के मुताबिक, राजधानी के तक़रीबन 1525 बस स्टॉप्स पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इन जल दूतों के पास पानी स्टोर करने के लिए एक बड़ा कंटेनर होगा, जिससे वे यात्रियों को साफ़ और ठंडा पानी पिलवाएंगे. यह सेवा पूरी तरह मुफ्त होगा |

विनोद जायस कहते हैं ये जलदूत हर समय केवल एक ही बस स्टॉप पर तैनात नहीं रहेंगे, बल्कि ये लगातार घूमते रहेंगे। हर एक जल दूत को अपने ड्यूटी पॉइंट समेत आस-पास के तीन और बस स्टॉप्स का भी जिम्मा सौंपा जाएगा। शुरुआत में इस काम के लिए सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की तैनाती पर विचार किया जा रहा था, अभी पहले चरण में बसें ऑपरेट करने वाली कंसेशनरी कंपनियों की ओर से वॉलंटियर्स मुहैया कराए जाएंगे। उसके बाद जरूरत पड़ने पर सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की भी तैनाती की जाएगी। बस स्टॉप्स के अलावा दिल्ली के कुछ प्रमुख बस टर्मिनलों और बस डिपोज में भी पीने के पानी की व्यवस्था की जा रही है। इन जगहों पर वॉटर कूलर्स लगाए जा रहे हैं। सरकार की योजना है कि 25 बस टर्मिनल्स पर और लगभग इतने ही डिपो में अलग हफ्ते तक वॉटर कूलर लग जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here