Home दिल्ली-एनसीआर दिल्ली सरकार के दावे बरसात के पानी में बहते दिखे : संजय...

दिल्ली सरकार के दावे बरसात के पानी में बहते दिखे : संजय गौड़

0
57
संजय गौड़
दिल्ली सरकार के दावे बरसात के पानी में बहते दिखे : संजय गौड़

दिल्ली सरकार के दावे बरसात के पानी में बहते दिखे : संजय गौड़

ट्रिपल इंजन की सरकार दिखी फेल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा सिंचाई एवं बाढ़ नियन्त्रण विभाग के वे दावे कल मंगलवार को हुई बरसात में बरसती पानी के साथ-साथ बहते दिखे जिनमें यह दावा किया गया था राजधानी दिल्ली में बरसात से पूर्व नालों की सफाई का काम युद्ध स्तर पर पूरा कर लिया जाएगा और हर साल की तरह इस बार दिल्ली में जलभराव नहीं होगा | यह कहना है बाबरपुर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष अधिवक्ता संजय गौड़ का | संजय गोड कहते है इतना ही नहीं जब गत माह बरसात के बाद सैकड़ों स्थानों पर दिल्ली में जलभराव हुआ था तो रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा नें चेतावनी दी थी यदि अबकी बार ऐसा हुआ तो समबन्धित अधिकारीयों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी | बावजूद इसके मंगलवार को एक बार फिर से आधी दिल्ली में जलभराव देखना को मिला |

संजय गौड़ कहते हैं यह दिल्ली का दुर्भाग्य ही है पहले एक दशक तो आम आदमी पार्टी की सरकार की लापरवाही को दिल्ली के लोगो नें झेला और अब उससे भी नाकारा सरकार आ गई या दूसरे शब्दों में कहे तो दिल्लीम के अफसर इस ट्रिपल इंजन की सरकार की सुनते ही नहीं | संजय गौड़ कहते हैं शीला दीक्षित की सरकार के समय मानसून से निपटने के लिए सरकार कई माह पहले तैयारी शुरू कर देती थी और खुद भी शीला जी निरिक्षण करती थी |

संजय गौड़ कहते है दिल्ली में मंगलवार को मानसून-पूर्व बारिश हुई, जिससे लोगों को झुलसती गर्मी से राहत मिली, लेकिन इस बीच कई इलाकों में जलभराव हो जाने के कारण यातायात बाधित की समस्या भी पैदा हो गई। तेज हवा के साथ बारिश होने की वजह से दिल्ली हवाई अडडे पर दोपहर बाद तीन से चार बजे के बीच 12 उड़ानों का रूट चेंज करना पड़ गया। भारी बारिश के कारण दिल्ली छावनी के पास अंडरपास, जखीरा अंडरपास, पुल प्रहलादपुर, आईटीओ, दिल्ली नजफगढ़ रोड और दिल्ली रोहतक रोड जैसे कई इलाके जलमग्न हो गए और घुटनों तक पानी भर जाने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। यमुनापार की सडकों पर भी अनेक स्थानों पर जलभराव देखने को मिला मंडोली रोड,लोनी रोड,वजीराबाद रोड,विकास मार्ग सहित तमाम छोटे बड़े रोड जलभराव से जूझते दिखे | संजय गौड़ कहते हैं जलभराव के चलते अनेक स्थानों पर घंटो लोग जाम में फंसे रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here