सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली के विकास को समर्पित रहेगा दिल्ली सरकार का बजट : संदीप कपूर

3 मिनट पढ़ें
संदीप कपूर

दिल्ली के विकास को समर्पित रहेगा दिल्ली सरकार का बजट : संदीप कपूर

Advertisement

दिल्ली के विकास को समर्पित रहेगा दिल्ली सरकार का बजट : संदीप कपूर

* जनता से राय लेकर ही बनाया जा रहा है बजट

नई दिल्ली ,( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता की राय जानकर ही दिल्ली का बजट तैयार करेगी | भाजपा के तमाम विधायक जनता के बीच पहुंचकर कैसा हो बजट यह जानने का प्रयास करेंगे और सरकार को जनता की राय से अवगत करायेगें | कृष्णा नगर से भाजपा के पार्षद संदीप कपूर नें दिल्ली सरकार तथा भाजपा हाईकमान के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा भाजपा ही ऐसा कर सकती है | संदीप कपूर कहते हैं सरकार की तरफ से बाकायदा वाट्सअप नम्बर तथा ईमेल भी जारी की गई है जिस पर आम जनता अपने सुझाव दिल्ली सरकार को भेज सकती है |

संदीप कपूर कहते हैं भाजपा सरकार ने यह साबित कर दिया है उनकी सरकार जनता से सीधे संवाद कर ही सरकार चलाएगी | उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च से शुरू हो रहा है, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की है.निश्चित रूप से भाजपा की सरकार दिल्ली के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हम बार-बार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि जिस तरह से पिछले 10-11 वर्षों में दिल्ली का विकास अवरुद्ध हुआ है, उसे एक निश्चित दृष्टिकोण के साथ पुनः पटरी पर लाना बेहद जरूरी है।

Advertisement

संदीप कपूर कहते हैं भाजपा कार्यकर्ताओं को बेहद खुशी है कि हमारी पूरी सरकार ने इस मामले में बहुत गंभीरता से सोचा है। पिछले एक सप्ताह में ही योजना बनाकर, मीटिंग करके अपना काम शुरू कर दिया है। यह तय है कि यह बजट दिल्ली के लोगों के लिए होगा।

संदीप कपूर नें कहा कि विधानसभा में जिस प्रकार से कैग की रिपोर्ट से अरविंद केजरीवाल के एक-एक भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है वह साफ़ स्पष्ट करता है कि दिल्ली में 2015 से सिर्फ़ लूट और घोटालों के लिए सरकार चलाई जा रही थी।

उन्होंने कहा स्वास्थ्य सिस्टम पर आई कैग रिपोर्ट ने कई सारे सवाल एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों चाहे वह गोपाल राय हो, आतिशी हो या सौरभ भारद्वाज से लेकर मनीष सिसोदिया पर खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जहां भी हाथ डाला है वहाँ सिर्फ़ लूटने के अलावा कुछ नहीं किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *