सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Rajkumar Ballan: दिल्ली सरकार अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना ,चाहती है योजनाओं का लाभ : राजकुमार बल्लन

2 मिनट पढ़ें

Rajkumar Ballan: दिल्ली सरकार अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना ,चाहती है योजनाओं का लाभ : राजकुमार बल्लन

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली सरकार 18 से 20 जून 2026 तक राजधानी के अलग अलग इलाकों में जन कल्याण शिविर आयोजित कर रही है। इन शिविरों में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार अपडेट, छात्रवृत्ति समेत कई सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लोगों को एक ही जगह पर मिलेगा। इसी विषय पर बात करते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी राजकुमार बल्लन ने कहा कि भाजपा शासित दिल्ली में लोगों को दफ्तरों के धक्के नहीं खाना पड़ते, अपने काम के लिए अधिकारियों के पास नहीं जाना पड़ता बल्कि खुद अधिकारी चलकर लोगों के पास आ रहे है और उनका कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के द्वारा आयोजित यह जन कल्याण शिविर इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार व दिल्ली सरकार हवा ने घोषणाएं नहीं करती बल्कि योजनाओं का लाभ सीधा जनता तक पहुंचे इसके लिए भी केंद्र व दिल्ली सरकार पूरा प्रयास कर रही है। श्री बल्लन ने कहा कि इन शिविरों का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा और दिल्ली के नागरिक अपने नजदीकी निर्धारित शिविर स्थल पर पहुंचकर केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार की अलग अलग जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ले सकते है और इन योजनाओं का लाभ भी उठा सकते है।
उन्होंने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य लोगों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं को आसान तरीके से पहुंचाना है ताकि नागरिकों को अलग अलग दफ्तरों के चक्कर ना लगाने पड़े। श्री बल्लन ने बताया कि शिविर में जाते समय लोगों को कुछ जरूरी दस्तावेज लेकर जाने होंगे जैसे आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक या बैंक खाते का विवरण और पासपोर्ट साइज फोटो जिससे पंजीकरण और अन्य प्रक्रियाएं आसानी से पूरी हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में एक ही जगह पर कई विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों का समय और उनकी मेहनत दोनों की बचत होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *