सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली के सफाई सिस्टम को सुधारने के लिए दिल्ली सरकार हुई एक बार फिर से सक्रिय : गुरमीत सिंह सूरा

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली के सफाई सिस्टम को सुधारने के लिए दिल्ली सरकार हुई एक बार फिर से सक्रिय : गुरमीत सिंह सूरा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली के सफाई सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है | सरकार बनने के बाद अभी तक तीन बार विशेष सफाई अभियान ,कूड़े से आज़ादी का अभियान चलाये जा चुके है और पुरी टीम के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सडकों पर उतर चुकी है | बावजूद इसके अभी भी मुख्यमंत्री दिल्ली के सफाई सिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के वरिष्ठ नेता पश्चमी जिले के पूर्व सह-प्रभारी गुरमीत सिंह सूरा का | गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं दिल्ली के विकास के लिए रेखा गुप्ता सरकार नई-नई योजनायें लेकर आ रही है जिनसे लाखों लोगो को फायदा होता है | गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं गत दिनों रेखा गुप्ता नें दिल्ली के सफाई सिस्टम को ले आयोजित एक बैठक में कड़े तेवर दिखाते हुए अधिकारीयों को निर्देश दिए सफाई सिस्टम को ले वे कोई भी समझोता नहीं करने वाली यानी सफाई सिस्टम में यदि कोई भी कोताही बरतेगा तो कड़ी कार्यवाही सरकार करने से पीछे नहीं हटेगी | गुरमीत सिंह कहते हैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के इस कदम से निश्चित रूप से दिल्ली का सफाई सिस्टम और मजबूत होगा | दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते शोर के बीच सफाई व स्वच्छता के मसले को लेकर मुख्यमंत्री ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई. इसमें सरकार के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, दिल्ली नगर निगम आयुक्त अश्विनी कुमार के अलावा डीडीए, पीडब्ल्यूडी, डीएसआईआईडीसी व अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए | रेखा गुप्ता नें कड़े तेवर अपनाते हुए कहा कि जब छोटे शहर सफाई के मामले में आगे निकल सकते हैं तो दिल्ली को तेज रफ्तार से आगे बढ़ना चाहिए. सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है. अधिकारियों के पास दिल्ली को साफ-सुथरा व स्वच्छ बनाने की कोई भी योजना है, तो वह उसे लाएं. सरकार उस योजना को तुरंत लागू करेगी. हमारी प्राथमिकता यह होगी कि लोगों को कूड़ा डालने के लिए आवश्यक स्थान उपलब्ध कराए जाएं, ताकि लोग यहां-वहां कूड़ा न फैंके. उन्होंने संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरी दिल्ली में डस्टबिन लगाने की व्यवस्था की जाए और जहां भी टूटे-फूटे डस्टबिन हैं, उन्हें तुरंत बदला जाए | बैठक में कुछ खास निर्णय भी लिए गए, ताकि दिल्ली को तेजी से बेहतर तौर पर स्वच्छ राजधानी बनाया जाए. जैसे- दिल्ली के विभिन्न इलाकों में जल्द ही अधिक क्षमता वाले कूड़े के कॉम्पेक्टर लगाए जाएंगे. इसके लिए डीडीए व ड्यूसिब जमीन मुहैया कराएगा. राजधानी में हरियाली बहुत अधिक है, इसलिए ग्रीन कूड़ा भी बहुत निकलता है. इस ग्रीन कूड़े का इस्तेमाल करने के लिए भी आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी. शुरुआती दौर में इसे सभी विधानसभाओं में लगाया जाए. बाद में इन्हें वार्ड अनुसार बढ़ाया जाएगा. मुख्यमंत्री के अनुसार, अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे दिन में एक बार अपने इलाके की सड़कों,गलियों, बाजारों आदि का दौरा करें और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करें. उन्होंने कहा कि उनके दौरे का पॉजिटिव संदेश जाएगा और सफाई स्टाफ सजगता से कार्य करेगा. सफाई को लेकर छोटे व बड़े टारगेट बनाना जरूरी है, ताकि छोटे स्तर से लेकर बड़े स्तर पर विभिन्न इलाकों में सुचारू सफाई होती रहे | गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं गत दिनों ही कूड़े से आज़ादी अभियान समाप्त हुआ है बावजूद इसके इस ओर मुख्यमंत्री की गम्भीरता यह संदेश देती है रेखा गुप्ता सरकार प्रधानमन्त्री के मूल मन्त्र स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढाते हुए दिल्ली को एक बेहतरीन शहर बनाना चाहती है |

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *