सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

प्रदूषण नियंत्रण करने में फेल साबित हो रही है दिल्ली सरकार : हाजी जरीफ

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

प्रदूषण नियंत्रण करने में फेल साबित हो रही है दिल्ली सरकार : हाजी जरीफ

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) :   दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के आह्वान पर . रेड लाइटों पर कान्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने मास्क वितरित किये और  दिल्ली में खतरनाक प्रदूषण को नियंत्रित करने में फेल रही दिल्ली सरकार की नाकामियों की पोल खोली।कांग्रेस  नेताओं ने रेड़ लाईट पर वाहन चालकों से बढ़ते प्रदूषण पर बातचीत की जिस पर लोगों ने सहमति जताते हुए कहा कि प्रदूषण रोकने के संबध में केजरीवाल सरकार को जो कदम उठाना चाहिए थे, उनमें पूरी विफल रहे। केजरीवाल सरकार ने पिछले 8 वर्षों में प्रदूषण रोकथाम के लिए बयानबाजी, बेअसर योजनाओं के अलावा कुछ नही किया।

Advertisement

यह कहना है कबीर नगर वार्ड से निगम पार्षद हाजी जरीफ का हाजी जरीफ  ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी ने मिलकर दिल्ली को बर्बाद कर दिया है और आज दिल्ली प्रदूषण और हर बुरे मामले में नम्बर-1 बन गई है और अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली को विश्व में सबसे प्रदूषित राजधानी की पहचान दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 15 वर्षों में दिल्ली में कूड़े पहाड़ बना दिए जिन पर केजरीवाल ढकोसला करके राजनीति कर रहे है तथा 8 वर्षों में दिल्ली को प्रदूषित बनाकर लोगों को मौत के मुॅह में धकेल दिया है। राजधानी के प्रदूषण को कम करने की जगह अपनी जिम्मेदारी से बचते नजर आ रहे है

हाजी जरीफ नें कहा  कि जिस विकसित दिल्ली को आम आदमी पार्टी और भाजपा ने बदहाल बना दिया है, हम दिल्ली को एक बार फिर संवारेंगे क्योंकिशीला दीक्षित सरकार के कार्यकाल में हमने ही दिल्ली को संवारा था। कांग्रेस बनाऐगी ‘‘मेरी चमकती दिल्ली, मेरी कांग्रेस वाली दिल्ली’’। उन्होंने कहा कि दिल्ली से भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं को दिल्ली में अपनी जमीन खिसकती दिखाई दे रही है, क्योंकि दिल्ली की जनता भाजपा के 15 वर्षों और आम आदमी पार्टी 8 वर्षों के कुशासन से तंग आकर बदलाव करना चाहती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *