Home मैं भी रिपोर्टर मानसून से निपटने की तैयारी में जुटी दिल्ली की सरकार : दर्शन...

मानसून से निपटने की तैयारी में जुटी दिल्ली की सरकार : दर्शन सिंह

0
65
दर्शन सिंह
मानसून से निपटने की तैयारी में जुटी दिल्ली की सरकार : दर्शन सिंह

मानसून से निपटने की तैयारी में जुटी दिल्ली की सरकार : दर्शन सिंह

* पहले की तरह नहीं डूबेगी दिल्ली

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली इस बार दिल्ली सरकार की सजगता की वजह से मानसून के मौसम से नहीं डूबेगी जिसके चलते लोगो में काफी राहत मिलने की उम्मीद जगी है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी नवीन शाहदरा जिले के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष दर्शन सिंह का | दर्शन सिंह कहते हैं उपराज्यपाल वी.के.सक्सेना से ले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रक मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा नालों की सफाई व्यवस्था को ले बेहद गम्भीर है | लगातार नालों की सफाई को ले बैठकें की जा रही हैं निरिक्षण किये जा रहे हैं और जहां कहीं भी कमी दिखती है उन्हें दूर करने के प्रयास किये जा रहे है | दर्शन सिंह कहते हैं पिछले एक दशक से नालों की सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती थी और इस मद के लिए आवंटित बजट भ्रस्टाचार की भेंट चड्ढ जाता था | फर्जी बिलों के माध्यम से ठेकेदार और अधिकारी सरकार को चूना लगा रहे थे लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पायेगा |

दर्शन सिंह कहते हैं दिल्ली की बीजेपी सरकार मानसून से पहले जलभराव की पुरानी समस्या से निपटने और सीवर सफाई के लिए हर संभव प्रयास में जुटी है. सरकार ने सीवर सफाई को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. दिल्ली सरकार ने मुंबई से अत्याधुनिक ‘रिसाइक्लर मशीन’ मंगवाई है जिसका रविवार को ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में सफल ट्रायल किया गया. दिल्ली के जल संसाधन मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने इस मशीन का निरीक्षण किया |

दर्शन सिंह कहते हैं दिल्ली वासी हर मानसून में देखते हैं कि कैसे दिल्ली की सड़कें पानी में डूब जाती हैं, और अनेक बार यह पानी घरों तक भी घुस जाता है. गत वर्षों में जलभराव की वजह से कई मासूम लापरवाही का शिकार बने इसका बड़ा कारण है कि सीवर और नालों की डी सिल्टिंग पिछले कई सालों से नहीं हुई | भाजपा सरकार नें इसके समाधान के लिए बड़ी मशीन मंगवाने की शुरुआत की है ,सरकार का प्रयास है कि हर विधानसभा में एक ऐसी मशीन हो जिससे सीवर की संपूर्ण सफाई हो सके | दर्शन सिंह कहते हैं दिल्ली सरकार अब इन मशीनों को चरणबद्ध तरीके से राजधानी के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में लागू करने की योजना बना रही है | ताकि मानसून से पहले व्यापक सफाई की जा सके. मानसून के मौसम में दिल्ली में अधिकांश नाले जाम रहते हैं, पानी का सही बहाव न होने के कारण कॉलोनी में रहने वाले लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता था. वहीं सरकार के इस कदम से सीवर से गाद और गंदे पानी को साफ करने में काफी मदद मिलेगी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here