सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अपने हर वादे को पूरा करने हेतु दिल्ली सरकार पूरी तरह से प्रयासरत : विनोद जायस

2 मिनट पढ़ें
विनोद जायस

Advertisement

अपने हर वादे को पूरा करने हेतु दिल्ली सरकार पूरी तरह से प्रयासरत : विनोद जायस

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली नगर निगम में वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे 501 सफाई कर्मचारियों को नियमित कर दिया है। महापौर प्रवेश वाही ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए सभी संबंधित कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गत दिनों निगम द्वारा 296 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया था और अब 501 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया गया है जो दर्शाता है कि निगम अपने सफाई कर्मचारियों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी विषय पर बात करते हुए भाजपा दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता विनोद जायस ने कहा कि दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम दिल्ली की जनता के हित में एक से बेहतर एक विकास कार्यों को करने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी दिल्ली की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं, वे प्रतिदिन कठिन परिस्थितियों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए राजधानी को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके योगदान को सम्मान देना, उनके हितों की रक्षा करना दिल्ली नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। श्री जायस ने कहा कि दिल्ली की जनता से किए अपने हर वादे को पूरा करने के लिए दिल्ली सरकार हर संभव कार्य कर रही है, नई योजनाओं को लागू कर रही है। उन्होंने बताया कि जब से दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है तब से अपने वादे के तहत भाजपा ने यमुना नदी की साफ सफाई का काम पूरे जोरों शोरों से शुरू कर दिया है, प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर कार्य किया जा रहा है, जलभराव की समस्या में भी पहले के मुकाबले कमी आई है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *