सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

जल संकट के लिए सीधे तौर से है जिम्मेदार दिल्ली की सरकार : ठाकुर  विनोद जायस

3 मिनट पढ़ें
जल संकट के लिए सीधे तौर से है जिम्मेदार दिल्ली की सरकार : ठाकुर  विनोद जायस

जल संकट के लिए सीधे तौर से है जिम्मेदार दिल्ली की सरकार : ठाकुर  विनोद जायस

Advertisement

जल संकट के लिए सीधे तौर से है जिम्मेदार दिल्ली की सरकार : ठाकुर  विनोद जायस

नई दिल्ली (  सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में एक तरफ तो भीषण गर्मी का कहर बरस रहा है और दूसरी ओर गंभीर जल संकट | इस जल संकट के लिए केवल और केवल आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार जिम्मेदार है | यह कहना है उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस का | विनोद जायस कहते हैं राज्य सरकार का कर्तव्य बनता है वह शिक्षा ,जल तथा बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था कर ,इनके लिए संसाधन जुटाए और यदि कहीं कोई कमी है तो केंद्र सरकार का सहयोग ले | विनोद जायस कहते हैं मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल हों या उनकी सरकार के मंत्री सभी की एक आदत बन चुकी है यदि कुछ अच्छा हो जाए तो अपनी पीठ खुद थपथपाते हैं और यदि कोई समस्या इनके बूते से बाहर हो जाए तो उसका दोष केंद्र सरकार या उप राज्यपाल पर फोड़ देते हैं |

Advertisement

विनोद जायस कहते हैं दिल्ली की जनता इनके दोगलेपन को समझ चुकी है और लोकसभा चुनावों में गठ्बन्धन के बावजूद इन्हें सबक सिखा चुकी है | विनोद जायस कहते है कोई भी राज्य सरकार यदि जनता के लिए बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था भी नहीं कर सके तो उसे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है | सरकार को अपनी विफलता स्वीकार करते हुए ईस्तीफा तत्काल प्रभाव से दे देना चाहिए | विनोद जायस कहते हैं  आम  आदमी पार्टी शासित दिल्ली सरकार एक नाकाम विफल और सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी सरकार साबित हुई है |  दिल्ली में लगातार बढ़ रही पानी की किल्लत की समस्या पर बात करते हुए विनोद जायस ने कहा क्या आम आदमी पार्टी पार्टी का गठन सिर्फ इसलिए हुआ था की जब आम आदमी पार्टी किसी समस्या का हल निकालने में असमर्थ हो तो उसका ठीकरा भाजपा के सिर फोड़ दो। आप उस जनता के प्रति भी ईमानदार नहीं हो, सच्चे नहीं हो और हर मुद्दे पर स्टंट करते हो | दिल्ली की जनता पानी की समस्या से जूझ रही है | परेशान हो रही है और वो भी इस भीषण गर्मी में लेकिन दुर्भाग्य यह है की दिल्ली की जनता की सुनने वाला, दिल्ली की जनता के दर्द को समझने वाला कोई नहीं है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *