दिल्ली सरकार ले रही है लगातार जनहित में निर्णय : निर्मल गुप्ता
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली सरकार लगातार दिल्ली की जनता के हित में नीतियां बना रही है और निर्णय ले रही है जिनसे लाखों लोगो को लाभ मिलेगा | यह कहना है आर.डब्लू.ए.विवेक विहार के अध्यक्ष निर्मल गुप्ता का | निर्मल गुप्ता कहते हैं गत दिनों मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नें राजधानी दिल्ली की बदहाल सड़कों की मरम्मत कराने और जहां जरूरत हैं वहां नई सड़क बनवाने की घोषणा की | इस योजना से दिल्ली की तमाम कच्ची कालोनियों की सडकें बनने का रास्ता भी साफ़ होगा और तकरीबन एक हजार कच्ची कालोनियों को पक्की सडके मिल जायेगीं जिससे लाखो लोगो को फायदा मिलेगा |
इसी तरह गत दिनों श्री केजरीवाल नें करीब आधा दर्जन नये मौहल्ला क्लीनिकों का उद्घाटन किया और जल्द ही अन्य स्थानों पर भी मौहल्ला क्लिनिक खोलने की बात की |
निर्मल गुप्ता कहते हैं इसी तरह केजरीवाल सरकार नें गरीब और जरुरतमन्द लोगो को मुफ्त चीनी देने की योजना को हरी झंडी दी है उससे भी लाखों लोगो को फायदा पहुंचेगा | निर्मल गुप्ता नें कहा अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली के जरुरतमन्द तथा गरीब परिवारों को मुफ्त चीनी देगी | मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल नें इस प्रस्ताव को मंजूरी दे एक अच्छा निर्णय लिया है | निर्मल कहते हैं गरीब जनता के लिए अरविंद केजरीवाल हर माह कोई ना कोई योजना लाते है | गत माह कैबिनेट की बैठक में गरीब लोगो को मुफ्त चीनी देने का निर्णय लिया गया था | सरकार के इस निर्णय से दिल्ली के करीब सत्तर हजार कार्ड धारकों को इस योजना का लाभ मिलेगा | निर्मल गुप्ता कहते हैं गेहूं चावल पहले से ही लोगो को मुफ्त मिलते हैं अब काफी परिवारों को चीनी भी मुफ्त मिल सकेगी |



