बेघरों के लिए शानदार इंतजाम किये दिल्ली सरकार नें : मुकेश गोयल
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं लगातार बना रही है | इन योजनाओं से लाखों लोगो को लाभ मिलता है | यह कहना है उत्तर पूर्वी दिल्ली सांसद के सांसद प्रतिनिधि मुकेश गोयल का | मुकेश गोयल कहते है शायद ही कोई दिन ऐसा बीतता हो जिस दिन दिल्ली की सरकार कोई ना कोई जन कल्याणकारी योजना नहीं बनाती हो |
मुकेश गोयल कहते हैं राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. ऐसे में दिल्ली सरकार के द्वारा बेघर लोगों के लिए जगह-जगह रैन बसेरा बनाये जा रहे है | जहां बेघर लोगों को दो समय का खाना और रहने, सोने और ओढ़ने की पूरी व्यवस्था की जाती है | यह कार्य डुसिब के अंतर्गत पूरे दिल्ली में किया जाता है | दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद नें कहा है दिल्ली में बीस हजार बेघर लोगो के रहने के लिए रेन बसेरों का इंतजाम किया जा रहा है | सरकार अनेक स्थानों पर इन्हें शुरू कर चुकी है |

मुकेश गोयल कहते हैं डूसिब द्वारा बेघर लोगों के लिए आश्रय गृह बनाया गया है. यहां वे लोग रहते हैं जो बेघर हैं या फिर दूसरे शहर से कुछ दिनों के लिए दिल्ली आते हैं. जिन लोगों के पास छत नहीं है, वो रैन बसेरा में ही रहकर अपनी रात काट लेते हैं | मुकेश गोयल कहते हैं रैन बसेरा में बड़ी संख्या में लोग रात्रि विश्राम करते हैं, वहां उन्हें रात का खाना और दोपहर का खाना दिल्ली सरकार के तरफ से मुफ्त दिया जाता है. साथ ही बिस्तर, तकिया और कंबल दिया जाता है | इतना ही नहीं रैन बसेरों में लोगो की देखभाल के लिए केयर टेकर भी तैनात रहते हैं |
मुकेश गोयल कहते हैं दिल्ली सरकार के मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में रैन बसेरों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं. | ताकि हर व्यक्ति को समय पर खाना, कंबल और सुरक्षित जगह मिल सके. उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त कंबल और साफ-सुथरे आरामदायक बिस्तर उपलब्ध कराए जाएं. रैन बसेरों में सफाई, रोशनी, सुरक्षा और आग से बचाव के उपकरण तय मानकों के मुताबिक होने चाहिए | महिला रैन बसेरों के लिए सरकार ने विशेष निर्देश दिए हैं कि वहां महिलाओं की गोपनीयता और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए. इसके अलावा, सड़कों पर सो रहे लोगों को रैन बसेरों तक पहुंचाने के लिए रेस्क्यू टीमें सक्रिय रहें. ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड में परेशान न हो |



