सरकारी स्कूलों के कायकल्प की योजना बनाई दिल्ली सरकार नें : रोमेश चन्द्र गुप्ता
दिखने लगा ट्रिपल इंजन की सरकार का असर
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार नें दिल्ली के सरकारी स्कूलों की कायकल्प करने की योजना बनानी शुरू कर दी है | इसके लिए सरकार नें अच्छे खासे बजट का प्रावधान भी किया है | यह कहना है दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति के पूर्व चेयरमैंन शाहदरा जिला भाजपा के महामंत्री रोमेश चन्द्र गुप्ता का |
रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते हैं आम आदमी पार्टी की सरकार नें अपने एक दशक के शासन में दिल्ली के शिक्षा सिस्टम को चौपट करके रख दिया था 2014 से 2024 के बीच सरकारी स्कूलों में केवल 799 स्मार्ट ब्लैकबोर्ड लगाए गए और वे भी सीएसआर दान के माध्यम से लगाए गए। लेकिन अब भाजपा सरकार उसे पटरी पर लाने का प्रयास कर रही है | रोमेश गुप्ता दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों के क्लासरूम में 18,000 से अधिक स्मार्ट ब्लैकबोर्ड स्थापित करने के लिए बजट को मंजूरी दे दी है। ‘
सीएम श्री स्कूलों’ में 2,466 स्मार्ट ब्लैकबोर्ड लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने डिजिटल क्लासरूम पहल के लिए 900 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रमुख घटकों को लागू करना है।”इस योजना में 2029-30 तक दिल्ली भर में नौवीं से 12वीं कक्षा के लिए 18,966 स्मार्ट क्लासरूम स्थापित करना शामिल है। इसके अलावा 75 ‘सीएम श्री स्कूलों’ में 2,446 क्लासरूम की योजना पहले से ही बनाई जा चुकी है।” उन्होंने कहा कि पिछली परियोजनाएं ज्यादातर मध्य और संभ्रांत क्षेत्रों पर केंद्रित थीं, लेकिन नए सुधारों का उद्देश्य नजफगढ़, नरेला, सीमापुरी, महावीर एन्क्लेव और किराड़ी जैसे कम सुविधा वाले क्षेत्रों के स्कूलों तक डिजिटल शिक्षा पहुंचाना है।
रोमेश गुप्ता कहते हैं आम आदमी पार्टी की सरकार ने कुछ इलाकों में स्कूल की इमारतें बनाकर उसे शिक्षा क्रांति कहा था, लेकिन मौजूदा सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दिल्ली के हर कोने तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। रोमेश गुप्ता कहते हैं रेखा गुप्ता सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाने की दिशा में बढ़ रही है | अभी तो इस सरकार को चार माह का ही समय हुआ है आने वाले दिनों में सरकार के प्रयास जनता के सामने होंगे और दिल्ली की जनता को ट्रिप; इंजन की सरकार का एहसास होगा |


