सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

अपनी जिम्मेदारियों से हमेशा भागती रही है दिल्ली की सरकार : दर्शन सिंह

3 मिनट पढ़ें
अपनी जिम्मेदारियों से हमेशा भागती रही है दिल्ली की सरकार : दर्शन सिंह

अपनी जिम्मेदारियों से हमेशा भागती रही है दिल्ली की सरकार : दर्शन सिंह

Advertisement

अपनी जिम्मेदारियों से हमेशा भागती रही है दिल्ली की सरकार : दर्शन सिंह

* जल संकट हो या नालों की सफाई हर मामले में रही फेल

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली : दिल्ली वालों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को, अपने फर्ज को समझते हुए जनता की बेहतरी के लिए काम करना शुरू करे आम आदमी पार्टी सरकार | ऐसा कहना है भाजपा नवीन शाहदरा जिले के पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन सिंह का। राजधानी दिल्ली की पहली ही बारिश में सामने आई जलभराव की समस्या पर बात करते हुए दर्शन सिंह ने कहा कि हर सरकार को अपने राज्य में आने वाले मौसम के हिसाब से तैयारियां करनी पड़ती है और करनी भी चाहिए और यदि कोई सरकार ऐसा नहीं करती तो उस सरकार का तो कुछ नहीं जाता लेकिन उस राज्य की जनता को सरकार की नाकामी का खामियाजा भुगतना पड़ता है और ऐसा ही हुआ है दिल्ली की जनता के साथ।

Advertisement

दर्शन सिंह ने आगे कहा कि पहले तो आम आदमी पार्टी भीषण गर्मी में दिल्लीवासियों की अधिक पेयजल की जरूरत को पूरा नहीं कर सकी लेकिन कम से कम आम आदमी पार्टी को इतना काम तो करना ही चाहिए था कि बारिश के पानी को एकत्रित करने का कोई तरीका ढूंढ सके ताकि उस पानी को बाद में इस्तेमाल किया जा सके। दर्शन सिंह ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी को यह तो पता था कि दिल्ली में बारिश का मौसम आने वाला है और कभी भी बारिश हो सकती है जिस वजह से दिल्ली में जलभराव की समस्या सामने आ सकती है तो जलभराव की समस्या सामने न आए इसके लिए आम आदमी पार्टी को निगम के द्वारा दिल्ली के सभी नालों की, सभी नालियों की अच्छी तरह से साफ सफाई करवानी चाहिए थी और अब तो निगम में भी आम आदमी पार्टी की ही सरकार है, अब तो आम आदमी पार्टी अपनी काम न करने की आदत को यह कह के भी नहीं छुपा सकती कि निगम की सरकार ने हमें कुछ करने नहीं दिया। दर्शन सिंह ने आगे कहा कि एक समस्या यह भी है कि जलभराव से हुई दिल्लीवासियों को इतनी परेशानी के बाद भी आम आदमी पार्टी इससे कोई सीख नहीं ले रही है, दिल्ली में आगे आने वाली बारिश में जलभराव की समस्या न हो इसके लिए आम आदमी पार्टी ने कोई कदम नहीं लिए है जो कि गलत है क्योंकि बारिश का मौसम चल रहा है, कभी भी बारिश आ सकती है और फिर से दिल्ली में जलभराव की समस्या दिल्लीवासियों के लिए परेशानी बनेगी।

 

दर्शन सिंह ने आगे कहा कि अगर इसी तरह से आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से भागती रहेगी तो फिर दिल्ली की जनता का क्या होगा? यह सोचने वाली बात है। दर्शन सिंह ने आगे कहा कि मैं तो आम आदमी पार्टी को यही सलाह दूंगा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली वालों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझे और उसके तहत काम करना शुरू करे नहीं तो अगर जनता नाराज हो तो सत्ता को बदलने में अधिक समय नहीं लगता।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *