सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

छठ घाटों की तैयारियों में विफल रही दिल्ली सरकार : एम. एल. भास्कर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

छठ घाटों की तैयारियों में विफल रही दिल्ली सरकार : एम. एल. भास्कर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : छठ महापर्व से पहले दिल्ली की भाजपा सरकार की तैयारियों की सच्चाई एक बार फिर सामने आ गई है। जहांगीरपुरी आई एवं जे ब्लॉक की 2000 वाली गली के सामने स्थित डी.डी.ए. पार्क में बनाए जा रहे तथाकथित छठ घाट पर मूलभूत व्यवस्थाएँ तक पूरी नहीं हैं। जहांगीरपुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं आर.डब्ल्यू.ए. आई–जे ब्लॉक के अध्यक्ष एम.एल. भास्कर ने बताया कि छठ जैसे आस्था के महापर्व पर प्रशासन की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। न तो पार्क की सफाई व्यवस्था दुरुस्त है और न ही स्वच्छ जल की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। आधी-अधूरी तैयारियों के चलते पूर्वांचल समाज की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। भास्कर ने कहा कि दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल वासियों के लिए छठ केवल त्योहार नहीं, बल्कि आस्था और पहचान का प्रतीक है। इसलिए सरकार को तुरंत हस्तक्षेप कर पार्क और घाट पर समुचित सफाई, सुरक्षित जल, रोशनी, बैरिकेडिंग एवं अन्य सुविधाएँ उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि क्षेत्रवासी गर्व और सम्मान के साथ अपना पर्व मना सकें। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री से मांग की है कि संबंधित विभागों को तत्काल निर्देश जारी कर पूर्ण एवं व्यवस्थित छठ घाट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि पूर्वांचल समाज की भावनाओं एवं श्रद्धा का सम्मान हो सके।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *