सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली में बढ़ते अपराधों से पल्ला नहीं झाड सकती दिल्ली सरकार : नीलम चौधरी

3 मिनट पढ़ें
नीलम चौधरी

दिल्ली में बढ़ते अपराधों से पल्ला नहीं झाड सकती दिल्ली सरकार : नीलम चौधरी

Advertisement

दिल्ली में बढ़ते अपराधों से पल्ला नहीं झाड सकती दिल्ली सरकार : नीलम चौधरी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली की अपराध दर होने का नाम नहीं ले रही | दिल्ली सरकार यह कहकर पल्ला नहीं झाड़ सकती कि कानून व्यवस्था केंद्र सरकार के अधीन नहीं है | दिल्ली सरकार को जनता नें चुना है लिहाजा दिल्ली की जनता के प्रति उनकी जवाबदेही भी बराबर की है | यह कहना है बाबरपुर जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नीलम चौधरी का | नीलम कहती है आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने 12 साल पहले दिल्ली की जनता से दिल्ली की कानून व्यवस्था, महिलाओं पर अत्याचार को खत्म करने, भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी शासन देने का जो वादा किया था उसे आज वे पूरी तरह भूल चुके है।

दिल्ली में गुंडागर्दी, खुलेआम फायरिंग का जो आतंक मचा हुआ है उससे कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है और पूरी तरह जंगल राज बन चुकी है। बढ़ती अपराधिक घटनाओं, सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम गोलीबारी के कारण राजधानी में लोग असुरक्षित महसूस करे रहे हैं। बिगड़ते हालातों के लिए भाजपा की केन्द्र सरकार और आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार बराबर की जिम्मेदार है। नीलम कहती हैं शीला जी के समय कानून व्यवस्था को ले अरविन्द केजरीवाल नें उनकी सरकार पर सवाल उठाये थे लेकिन आज वे चुप्पी साढे रहते हैं | और केंद्र सरकार पर इसका ठीकरा फोड़ते है | नीलम चौधरी ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की जनता की सुरक्षा के लिए कभी अपने वादे और जिम्मेदारी निभाने का काम नही किया। 10 साल दिल्ली का मुख्यमंत्री रहते हुए कभी उन्हांने दिल्ली की कानून व्यवस्था और बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की कोशिश की |

Advertisement

दिल्ली में सामाजिक सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार की है और आशा किरण में हुई संदिग्ध मौतों के लिए आम आदमी पार्टी जिम्मेदार है क्या उन मासूम लडकियों की मौत अपराध नही है | उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी दिल्ली के मामले में कुछ नही बोल रही है। नीलम चौधरी ने कहा कि दिल्ली सरकार सत्ता में आने के बाद से ही बहाना बनाती नज़र आई है, केजरीवाल कहते थे, उपराज्यपाल काम नही करने देते। यह व्यवस्था तो ऐसे ही चलती रही है। शीला जी ने 15 साल दिल्ली का शासन सुचारु ढंग से चलाया कभी उपराज्यपाल पर काम न करने का आरोप नही लगाया बल्कि मिलकर दिल्ली के लोगों की सेवा की थी। जिसका परिणाम दिल्ली वर्ल्ड क्लास सिटी बनी। आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने वर्ल्ड क्लास दिल्ली के बुनियादी ढ़ाचे तक को ध्वस्त कर दिया है।

आप पार्टी ने पूरी दिल्ली को बर्बाद करने का काम किया है। नीलम चौधरी ने कहा कि 12 साल पहले लोगों ने आम आदमी पार्टी को जिस उम्मीद और समस्याओं के समाधान के लिए चुना था, आज वो अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है। दिल्ली की जनता ने देखा है कि आप पार्टी की सरकार लगातार केन्द्र सरकार, पड़ौसी राज्यों और दिल्ली के उपराज्यपाल के लड़ाई झगड़े करती नजर आई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *