Home मैं भी रिपोर्टर Delhi fire tragedy: दिल्ली सरकार और प्रशासन की लापरवाही के कारण हुआ...

Delhi fire tragedy: दिल्ली सरकार और प्रशासन की लापरवाही के कारण हुआ इतना बड़ा हादसा : अरुण तोमर

0
18

Delhi fire tragedy: दिल्ली सरकार और प्रशासन की लापरवाही के कारण हुआ इतना बड़ा हादसा : अरुण तोमर

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार की सुबह एक होटल में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कुछ विदेशियों समेत कई लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। होटल में आग लगने के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई और स्थानीय लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागते नजर आए। पुलिस ने इस होटल के मालिक को हिरासत में ले लिया है। होटल के पास कोई फायर एनओसी नहीं थी। इस दर्दनाक हादसे पर बात करते हुए घोंडा विधानसभा के आम आदमी पार्टी के पूर्व संगठन मंत्री अरुण तोमर ने कहा कि मैं हादसे में जान गवाने वाले लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं व जो लोग घायल हुए है उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।
उन्होंने कहा कि जो कुछ हुआ बहुत गलत हुआ, सिस्टम की लापरवाही के कारण कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी जो कि बहुत दुखद है। श्री तोमर ने कहा कि यह बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है और इन पर राजनीति नहीं बल्कि काम होना चाहिए ताकि आगे ऐसी घटना ना हो लेकिन यह बात मैं साफ साफ शब्दों में कहूंगा कि यह दर्दनाक घटना दिल्ली सरकार और प्रशासन की लापरवाही के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों के द्वारा इस हादसे की जांच होनी चाहिए और जिसकी भी कमी के कारण यह हादसा हुआ है उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। श्री तोमर ने कहा कि दिल्ली सरकार और प्रशासन को खानापूर्ति करने के बजाए सुरक्षा व्यवस्था में हो रही कमियों को दूर करने के लिए कार्य करने चाहिए ताकि ऐसे हादसे फिर से ना हो। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और प्रशासन इस बात को भी सुनिश्चित करे कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी बिल्कुल भी ना हो और सिस्टम में मौजूद भ्रष्टाचार पर रोक लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here