सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Fire: जगतपुरी के सिल्वर पार्क में मकान में भीषण आग, सीनियर सिटीजन दंपति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Fire: जगतपुरी के सिल्वर पार्क में मकान में भीषण आग, सीनियर सिटीजन दंपति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के शाहदरा जिले के थाना जगतपुरी इलाके के सिल्वर पार्क में आज दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मकान की पहली मंजिल में अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना दोपहर 1:31 बजे फायर ब्रिगेड को मिली। घटना में मकान में रहने वाले सीनियर सिटीजन दंपति आग में फंस गए, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार मकान में रहने वाले दंपति आशा मल्होत्रा और पी.एस. मल्होत्रा, दोनों की उम्र लगभग 65 वर्ष या उससे अधिक है। हादसे के समय दोनों घर के अंदर मौजूद थे और मकान अंदर से बंद था। अचानक किचन एरिया में आग लगी, जो तेजी से फैलती चली गई। आग की चपेट में आने से किचन में रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे आग और भड़क गई।

आग लगते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। थाना जगतपुरी के कांस्टेबल राहुल सबसे पहले मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तेज़ी के कारण स्थिति बेकाबू होती नजर आई। इसके बाद फायर डिपार्टमेंट को तुरंत सूचित किया गया।

Advertisement

फायर अधिकारी फिरोज खान ने बताया कि दोपहर 1:31 बजे कंट्रोल रूम में कॉल प्राप्त हुई और तुरंत फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। हालांकि, संकरी गलियों और ट्रैफिक जाम के कारण टीम को आग पर काबू पाने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मकान की पहली मंजिल से दोनों बुजुर्गों को बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार दंपति की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *