Delhi Fire Department: पालम हादसे नें खोली दिल्ली के दमकल, विभाग की पोल : सुभाष चंद लाला
नई दिल्ली ( वीर अर्जुन ) : ट्रिपल इंजन सरकार के समय में दिल्ली का दमकल विभाग दम तोड़ता नजर आ रहा है | पालम में हुए हादसे नें इस विभाग की लापरवाही तथा कार्यशैली की पोल खोलकर रख दी है | यह कहना है आम आदमी पार्टी विश्वास नगर वार्ड के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र लाला का | सुभाष चन्द्र लाला कहते है दमकल विभाग के पास ना तो समुचित मात्र में कर्मचारियों की टीम है और ना ही पर्याप्त मात्र में अति आधुनिक मशीनरी | सुभाष चंद लाला कहते हैं कि पालम स्थित दुर्घटना स्थल पर दमकल विभाग की गाड़ियां काफी देरी से पहुॅचना और हाईड्रोलिक मशीनों का नही खुलना ही लोगों की मौत कारण बना। अगर समय रहते दमकल गाड़ियां पहुॅच जाती और हाइड्रोलिक मशीन खुल जाती तो बड़े हादसे पर नियत्रंण करके लोगों की जान बचाई जा सकती थी ।
उन्होंने कहा कि पालम की घटना ने दमकल विभाग के मैन पावर की पोल खोल कर रख दी है। जबकि सच्चाई यह है कि इस विभाग में वाटर टैंडर की भी भारी कमी है |और इसी तरह अन्य मशीनरी भी जरुरत के अनुपात में काफी कम है | सुभाष चंद लाला कहते हैं कुल 70 फायर स्टेशनों पर स्टेशन अधिकारियों की भी भारी कमी है जो लोग हैं उनमें से भी कई लोग जल्द ही सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं | उन्होंने कहा कि मैन पावर, संसाधनों और स्टॉफ की भारी कमी के कारण दिल्ली का दमकल विभाग ध्वस्त हो चुकी है। दमकल विभाग की क्षमता कमजोर होने की वजह से लोगों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ रहा है। सुभाष चंद लाला कहते हैं नवनियुक्त उपराज्यपाल महोदय को इस बाबत सरकार को निर्देश देने की जरूरत है ताकि भविष्य में कोई और अन्होने से बचा जा सके | सुभाष चंद लाला



