Delhi excise policy case: केजरीवाल ज्यादा दिन जश्न नहीं मना पाएंगे : विपिन शर्मा
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के करीब दो दर्जन नेता आबकारी नीति के मामले में निचली अदालत से मिली राहत का जश्न ज्यादा दिन नहीं मना पाएंगे जल्द ही इस मामले की सच्चाई देश के सामने होगी | यह कहना है पूर्व विधायक विपिन शर्मा का | विपिन शर्मा नें कहा दिल्ली की जनता जानती हैं आबकारी नीति के नाम पर केजरीवाल और उनके साथियों नें क्या कुछ किया था | विपिन शर्मा कहते हैं आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने निचली अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है. हाई कोर्ट ने सीबीआई की अपील को स्वीकार करते हुए नोटिस जारी कर सभी 23 लोगों से जवाब मांगा है. हाई कोर्ट ने इसकी सुनवाई के लिए 16 मार्च की तारीख तय की है. सीबीआई ने जिस मामले को लेकर हाई कोर्ट में चुनौती दी है, उस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया था. लेकिन अब एक बार फिर मामला कोर्ट में आ गया है और दिल्ली हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है |
विपिन शर्मा कहते हैं कि नोटिस जारी होना इस बात का प्रमाण है कि अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित अन्य 21 अभियुक्तों के खिलाफ शराब घोटाले के पुख्ता सबूत है | आबकारी नीति घोटाले के हवाला को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि जब तक हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई नहीं हो जाती, तब तक आगे कोई सुनवाई नहीं होगी. इसके बाद राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी सभी 23 लोगों को नोटिस जारी किया. हाई कोर्ट ने कहा कि कुछ ऑब्जर्वेशन तथ्यात्मक रूप से गलत थे. इसलिए जब तक हाई कोर्ट इस मामले में सुनवाई नहीं कर लेता, तब तक ईडी के मामले में केजरीवाल समेत सभी 23 आरोपी बरी नहीं हो सकेंगे |
इस मामले की सुनवाई दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति स्वर्ण कांत शर्मा कर रहे हैं. वहीं सीबीआई की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पेश हो रहे हैं. तुषार मेहता ने कहा कि भ्रष्टाचार का साफ मामला- रिश्वत ली गई, इस्तेमाल की गई, मीटिंग हुईं और फोरेंसिक सबूत हैं. मैंने किसी भी एजेंसी को इतने बारीकी से सबूत इकट्ठा करते नहीं देखा. मैं कोई बढ़ा-चढ़ाकर बयान नहीं दे रहा हूं. मैं इसे सही साबित करना चाहता हूं. इसके बाद कोर्ट ने मेहता की बातों को सुनते हुए सभी बरी हुए 23 लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है | विपिन शर्मा कहते हैं अरविन्द केजरीवाल और उनकी टीम अच्छे से जानती है कहाँ कितना भ्रस्टाचार हुआ है लेकिन है कोर्ट के नोटिस के बाद पुरी आम आदमी पार्टी के तोते उड़ गए हैं |



