Home आमने सामने Delhi Electric Buses: दिल्ली सरकार पर्यावरण अनुकूल ट्रांसपोर्ट सिस्टम तैयार कर रही...

Delhi Electric Buses: दिल्ली सरकार पर्यावरण अनुकूल ट्रांसपोर्ट सिस्टम तैयार कर रही है : संदीप कपूर

0
16

Delhi Electric Buses: दिल्ली सरकार पर्यावरण अनुकूल ट्रांसपोर्ट सिस्टम तैयार कर रही है : संदीप कपूर

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली सरकार ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को और अधिक मजबूत बनाने के लिए 2800 इलेक्ट्रिक एयर कंडीशन्ड लो फ्लोर बसों को डीटीसी के बेड़े में शामिल करने की योजना बनाई है। दिल्ली सरकार पीएम ई ड्राइव स्कीम के तहत अपने डीटीसी बेड़े में 2800 नई एसी लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें शामिल करेगी। दिल्ली सरकार के इस फैसले पर बात करते हुए दिल्ली नगर निगम डेम्स कमेटी के अध्यक्ष संदीप कपूर ने कहा कि दिल्ली सरकार की इस पहल से पूरी दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की पहुंच बेहतर होगी और खासकर उन इलाकों में आवाजाही आसान होगी जहां अभी सुविधाएं कम हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना में 1400 बसें 9 मीटर की और 1400 बसें 12 मीटर की होंगी जिससे यात्रियों का सफर और भी अधिक आसान हो जाएगा। श्री कपूर ने बताया कि अभी दिल्ली में लगभग 4300 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं और दिल्ली सरकार का यह लक्ष्य है कि इस साल तक इनकी संख्या बढ़ाकर 7500 की जाए। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने के साथ साथ बस डिपो पर जरूरी चार्जिंग और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर भी बनाया जाएगा ताकि बस बेड़े को बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक किया जा सके जिससे प्रदूषण भी कम हो और ईंधन की भी बचत हो। श्री कपूर ने कहा कि दिल्ली सरकार पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आधुनिक और बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है और सरकार का उद्देश्य यात्रियों को अच्छा अनुभव देना और पर्यावरण के अनुकूल बसों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस पहल से गाड़ियों का प्रदूषण कम होगा, हवा साफ होगी और लोगों को सुरक्षित एवं भरोसेमंद सफर की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देकर दिल्ली सरकार भविष्य के लिए एक बेहतरीन और पर्यावरण अनुकूल ट्रांसपोर्ट सिस्टम तैयार कर रही है।

संदीप कपूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here