सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफा

Delhi Election 2025: दिल्ली की हवा-दवा और नियत किसने किए खराब? ​देवेंद्र यादव का AAP-BJP से सवाल

3 मिनट पढ़ें
​देवेंद्र यादव

Delhi Election 2025: दिल्ली की हवा-दवा और नियत किसने किए खराब? ​देवेंद्र यादव का AAP-BJP से सवाल

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बुधवार (22 जनवरी) को सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने दिल्ली सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने जनता के विश्वास को कभी टूटने नहीं दिया है. लोगों से जो भी वादे किए, उसे पूरे कर दिखाए. यही कारण है कि आज आप सरकार के 11 वर्ष के कुशासन और भ्रष्टाचार से लोग तंग और परेशान है. फिर से पूर्व सीएम शीला दीक्षित वाली दिल्ली को याद करने लगे हैं.

देवेंद्र यादव ने कहा, “दिल्ली देश की राजधानी है. दिल्ली पूरे देश को दिशा देती है. मगर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के पाप और भ्रष्टाचार ने 10 वर्षों में दिल्ली को ही दिशाहीन बना दिया. बीजेपी और आप ने दिल्ली की हवा-दवा, नदी-पानी, नेता-नियत सब खराब कर दिए.”

‘दिल्ली को बना दिया लाचार और बदहाल’

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “साल 2014 से पहले जो दिल्ली खुशहाल दिखाई देती थी, अरविंद केजरीवाल ने उसे लाचार और बदहाल बना दिया. दिल्ली का गरीब दर बदर की ठोकरें खा रहा है. राष्ट्रीय राजधानी के हर कोने में शराब के ठेके खोल कर दिल्ली को नशे की दलदल में झोंक दिया है. ऐसे में अगर कांग्रेस को जनता समर्थन देगी तो हम उन्हें पहले की तरह मायूस नहीं होने देंगे.”

दिल्ली को दंगों की आग में झोंका 

देवेंद्र यादव ने बीजेपी और आप पर दिल्ली को दंगों की आग में झोंकने का भी आरोप लगाया. ऐसे वक्त में दिल्ली वालों के साथ सिर्फ राहुल गांधी खड़े थे. जब दलितों और वंचितों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन और संविधान को खत्म करने की साजिश हो रही थी, तब कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर तक पैदल चल कर राहुल गांधी ने नफरत को मिटा कर मोहब्बत का पैगाम दिया था.

दिल्ली वालों को दिया ये भरोसा 

देवेंद्र यादव ने बुधवार को कहा, “कांग्रेस की सरकार बनने पर हम ‘प्यारी दीदी योजना’ के तहत हर महिला को 2500 रुपये प्रतिमाह देंगे. जीवन रक्षा योजना के तहत हर दिल्लीवासी को स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराएंगे. युवा उड़ान योजना में शिक्षित युवा बेरोजगार की पहली नौकरी पक्की कर उन्हें अप्रैंटिसशिप के तहत 8500 रुपये देने का वादा पूरा करेंगे.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *