सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

Delhi Election 2025: दिल्ली में प्रचार खत्म, 5 फरवरी को वोटिंग, एग्जिट पोल पर EC ने जारी की ये गाइडलाइंस

2 मिनट पढ़ें
Delhi Election 2025

Delhi Election 2025: दिल्ली में प्रचार खत्म, 5 फरवरी को वोटिंग, एग्जिट पोल पर EC ने जारी की ये गाइडलाइंस

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार (3 फरवरी) को शाम छह बजे चुनाव प्रचार खत्म हो गया. 5 फरवरी को वोटिंग होगी और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजनीतक दलों ने दिग्गजों ने जनता से संपर्क साधा. 5 फरवरी को दिल्ली के 1.56 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

एग्जिट पोल पर कब तक रोक?

इससे पहले निर्वाचन आयोग ने 5 फरवरी सुबह सात बजे से शाम 6:30 बजे तक एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस संबंध में दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने एक आदेश भी जारी किया है. चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा, जनसाधारण विशेष रूप से न्यूज ब्यूरो, मीडिया हाउसेज, रेडियो और टेलीविजन चैनलों इत्यादि का ध्यान भारत निर्वाचन आयोग की अधिसूचना संख्या 576/एक्जिट /2025/ एसडीआर/खण्ड-1 दिनांक 22 जनवरी, 2025 की ओर आकर्षित किया जाता है कि प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या किसी भी अन्य तरीके, जो कोई हो, में एग्जिट पोल, ओपिनियन पोल या किसी अन्य चुनाव सर्वेक्षण के परिणामों पर प्रतिबंध रहेगा.

मतदान के लिए 13 हजार 766 पोलिंग स्टेशन

दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली में वोटिंग के लिए 13 हजार 766 पोलिंग बूथ तैयार किए गए हैं. 83.76 लाख पुरुष, 72.36 महिला और 1267 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं. 733 पोलिंग बूथ दिव्यांग लोगों के लिए निर्धारित किए गए हैं.

6980 लोगों ने घर से किया मतदान

वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए घर से मतदान की सुविधा के तहत 7553 पात्र मतदाताओं में से 6980 लोग पहले ही अपने वोट डाल चुके हैं. घर से मतदान की सुविधा 24 जनवरी से शुरू गई थी जो 4 फरवरी तक जारी रहेगी.

आचार संहिता उल्लंघन के 1000 से ज्यादा मामले दर्ज

7 जनवरी को आचार संहिता लागू होने के बाद इसके कथित उल्लंघन के 1000 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए.  33 हजार 434 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

दिल्ली में पारा मिलिट्री की 220 कंपनियां तैनात

चुनाव आयोग ने दिल्ली में पारा मिलिट्री फोर्स की 220 कंपनियों की तैनाती की है. 19 हजार होम गार्ड्स और 35 हजार 626 दिल्ली पुलिस के जवानों को भी उतारा गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *