सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

Delhi Election 2025: ‘बीजेपी समझ चुकी है वो दिल्ली में…’, देवेंद्र यादव का बड़ा बयान

2 मिनट पढ़ें
Delhi Election 2025

Delhi Election 2025: 'बीजेपी समझ चुकी है वो दिल्ली में...', देवेंद्र यादव का बड़ा बयान

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी कांग्रेस के हर अभियान का नकल करने में पीछे नहीं हटती. यही कारण है कांग्रेस की दिल्ली न्याय यात्रा को भारी जनसमर्थन के बाद बीजेपी शीर्ष नेतृत्व द्वारा परिवर्तन यात्रा निकालने की घोषणा जनता को भ्रमित करने वाली है.

देवेंद्र यादव के मुताबिक, “दिल्ली न्याय यात्रा की सफलता से घबराई बीजेपी जानती है कि वह कांग्रेस को सत्ता में वापसी से नहीं रोक सकती.”

‘दिल्ली वाले बदलाव चाहते हैं’

उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली बीजेपी नेता अपने चुनाव अभियन की शुरुआत करने की दुविधा में हैं. अरविंद केजरीवाल की तरह बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी लोगों को मिलने वाली सुविधाओं के अभाव में जवाबदेही से भागते रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली की परिस्थितियां अब पहले जैसी नही रहीं, लोग बदलाव चाहते हैं.

26 सालों में दिल्ली में सरकार नहीं बना पाई BJP

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार पिछले 26 वर्षों से लगातार संघर्ष, 2015 और 2020 में मोदी लहर होने के बावजूद दिल्ली में सरकार बनाने में बीजेपी नाकाम रही. 2022 में 15 वर्षों के भ्रष्टाचार से ग्रस्त दिल्ली नगर निगम से भी दिल्ली की जनता ने बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता दिल्ली के विनाश में केजरीवाल के बराबर के भागीदार है. बीजेपी कैसा परिवर्तन करने की बात कर रही है. जबकि केंद्र में पिछले 10 वर्षों से मोदी सरकार ने वादा करने के बाद दिल्ली की जनता के लिए किसी भी योजना को अंजाम नहीं दिया.देवेंद्र यादव ने कहा कि मुसीबत के समय लोगों को बेसहारा छोड़कर भागने वाली बीजेपी किस परिवर्तन की बात कर रही है. बीजेपी के तानाशाह और केजरीवाल के भ्रष्टाचार का अंत कर दिल्ली की जनता विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस को सत्ता में लाने का काम करेगी. हमारी पार्टी जनता के समर्थन से 2025 में एक बड़ा बदलाव करने जा रही है. दिल्ली न्याय यात्रा में लोगों के लगातार जुड़ने का संकेत इसी का सबूत है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *