सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Double Murder case: दिल्ली के लाजपत नगर में मां-बेटे की हत्या, नौकर गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Double Murder case: दिल्ली के लाजपत नगर में मां-बेटे की हत्या, नौकर गिरफ्तार

दिल्ली के लाजपत नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला और उसके नाबालिग बेटे की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। यह डबल मर्डर लाजपत नगर-1 स्थित उनके घर में देर रात हुआ। पुलिस ने हत्या के आरोप में घर के नौकर को गिरफ्तार कर लिया है।
42 वर्षीय महिला और उसका 14 साल का बेटा अपने घर में मृत पाए गए। महिला का शव बेडरूम में और बेटे का शव बाथरूम में मिला। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने पर पुलिस को वारदात का भयानक मंजर दिखा।

क्यों की गई हत्या?
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नौकर महिला की डांट से नाराज था। इसी नाराजगी में उसने धारदार हथियार से दोनों की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या देर रात की है और दोनों पर बेहद बेरहमी से वार किया गया था। शुरुआती जांच में व्यक्तिगत नाराजगी के चलते हत्या की बात सामने आ रही है। नौकर से पूछताछ जारी है।

Advertisement

घटना से इलाके में सनसनी
घटना के बाद लाजपत नगर इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजन सदमे में हैं और मोहल्ले में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *