सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Dallupura Suicide: पवन ने खुद को गोली मारकर की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

2 मिनट पढ़ें
Delhi Dallupura suicide, shocking incident Delhi, licensed pistol case
Advertisement

Delhi Dallupura Suicide: पवन ने खुद को गोली मारकर की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

दिल्ली के Dallupura इलाके से एक चौंकाने वाला और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जिसमें दो लोग मौजूद हैं—एक वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था और दूसरा वीडियो में दिखाई दे रहा था।

वीडियो में देखा गया कि पिस्टल में मैगजीन लोड की जा रही है। इसी दौरान रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति कहता सुनाई देता है, “ऊपर दो बटन है…” कुछ ही सेकंड बाद पवन ने पिस्टल को अपनी छाती से सटा लिया और गोली चला दी।

पुलिस के अनुसार घायल पवन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि पिस्टल लाइसेंसी थी और यह उसी व्यक्ति की थी जो वीडियो बना रहा था।

Advertisement

न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो क्यों और किस परिस्थिति में बनाया गया, क्या किसी ने पवन को उकसाया, और पिस्टल उसे किस स्थिति में दी गई थी। घटना के सभी पहलुओं की विस्तार से जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि इस संवेदनशील वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा न किया जाए, क्योंकि यह मानसिक रूप से अन्य लोगों पर नकारात्मक असर डाल सकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *