सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

Delhi AC GasLeak: दिल्ली दक्षिणपुरी गैस रिसाव हादसा: एसी मरम्मत करते वक्त दम घुटने से दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, एक युवक की हालत गंभीर

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi AC GasLeak: दिल्ली दक्षिणपुरी गैस रिसाव हादसा: एसी मरम्मत करते वक्त दम घुटने से दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, एक युवक की हालत गंभीर

नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली के अंबेडकर नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। दक्षिणपुरी इलाके में एसी गैस रिसाव के चलते एक कमरे में काम कर रहे चार युवकों में से तीन की दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

मृतकों की पहचान इमरान उर्फ सलमान, मोहसिन, और एक अज्ञात युवक के रूप में हुई है। गंभीर रूप से बीमार युवक का नाम हसीब बताया गया है, जिसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना सुबह करीब 11 बजे पुलिस को मिली, जब एक युवक ने पीसीआर कॉल कर बताया कि उसका भाई कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी, तो देखा कि चारों युवक बेहोशी की हालत में पड़े हैं।

कमरे के अंदर एसी मरम्मत में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडर और उपकरण मौजूद थे। पुलिस को शक है कि गैस रिसाव के कारण कमरे में ऑक्सीजन की कमी हो गई, जिससे दम घुटने की स्थिति बनी।

Advertisement

प्राथमिक जांच में यह भी पता चला है कि ये सभी युवक वर्षों से एसी रिपेयरिंग का काम करते थे और घटना के वक्त कमरे में गैस भरने या मरम्मत से जुड़ा कार्य कर रहे थे। हादसे के समय कमरे में कोई वेंटिलेशन नहीं था, जिससे गैस भरने के बाद जहरीली गैस कमरे में भर गई।

पुलिस ने गैस सिलेंडर, मरम्मत उपकरण और अन्य तकनीकी सामान जब्त कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। गैस सिलेंडर की गुणवत्ता, लीक का कारण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की भी जांच की जा रही है।

इस हादसे ने स्थानीय लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है। मोहल्ले में शोक का माहौल है और लोगों ने ऐसे कामों के दौरान सुरक्षा उपायों की सख्त जरूरत पर जोर दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *