सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Delhi Crime: दिल्ली के केसवपुरम एनकाउंटर में दो कुख्यात ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें

Delhi Crime: दिल्ली के केसवपुरम एनकाउंटर में दो कुख्यात ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

दिल्ली के शाहदरा जिले में एएटीएस टीम ने लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए कुख्यात ऑटो लिफ्टर गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच चोरी की गाड़ियां बरामद की हैं और कई पुराने चोरी के मामलों का खुलासा किया है।

डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि एएटीएस शाहदरा की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो शातिर बदमाश चोरी की स्कूटी पर सीमापुरी इलाके में किसी से मिलने वाले हैं। इसके बाद 28 अगस्त को पुलिस ने सीमापुरी के आईजीएल सीएनजी पंप के पास जाल बिछाया और आरोपी शुऐब उर्फ जुनैद (24), निवासी त्रिलोकपुरी और आरिफ (28), निवासी मंडावली को गिरफ्तार किया। मौके से चोरी की गई टीव्हीएस एनटॉर्क स्कूटी बरामद हुई, जो 22 अगस्त को मयूर विहार थाने में चोरी की रिपोर्ट में दर्ज थी।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर दिलशाद गार्डन क्षेत्र से तीन और चोरी की गाड़ियां बरामद हुईं। इनमें दो सुजुकी एक्सेस स्कूटी, एक हीरो एचएफ डीलक्स बाइक और एक अन्य एनटॉर्क स्कूटी शामिल हैं। कुल मिलाकर पांच वाहन बरामद किए गए, जिससे पांच अलग-अलग थानों के मामले सुलझ गए।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे नशे के आदी हैं और पैसों की जरूरत के चलते चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। दोनों चोरी की गाड़ियां गाजियाबाद निवासी इरफान को बेचते थे, जिसकी डिलीवरी सीमापुरी डिपो के पास होती थी।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शुऐब पर पहले से ही एमवी एक्ट, झपटमारी और आर्म्स एक्ट के 13 मामले दर्ज हैं, जबकि आरिफ पहले तीन मामलों में पकड़ा जा चुका है। शाहदरा पुलिस ने बताया कि गिरोह से जुड़ी और वारदातों की जांच जारी है और लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में सुरक्षा उपकरण लगाएं और चोरी की घटनाओं पर तुरंत सूचना दें ताकि अपराधियों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *