Home आमने सामने PM Kisan Yojana: पीएम-किसान योजना का विस्तार किसानों के उज्ज्वल भविष्य की...

PM Kisan Yojana: पीएम-किसान योजना का विस्तार किसानों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी : राजकुमार बल्लन

0
49

PM Kisan Yojana: पीएम-किसान योजना का विस्तार किसानों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी : राजकुमार बल्लन

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को वर्ष 2030-31 तक बढ़ाने के निर्णय का स्वागत करते हुए भाजपा उत्तर-पूर्वी जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार बल्लन ने इसे किसानों के हित में लिया गया ऐतिहासिक और दूरदर्शी फैसला बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय केवल योजना का विस्तार नहीं, बल्कि देश के करोड़ों अन्नदाताओं के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता और संवेदनशील सोच का प्रमाण है। राजकुमार बल्लन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा किसानों को देश की रीढ़ माना है और उनकी आय बढ़ाने, खेती को लाभकारी बनाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। पीएम-किसान योजना का विस्तार इसी सोच का हिस्सा है, जिससे करोड़ों किसान परिवारों को आने वाले वर्षों तक आर्थिक सुरक्षा और आत्मविश्वास मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज देशभर के किसानों को बिना किसी भेदभाव के सीधे उनके बैंक खातों में सहायता राशि पहुंच रही है। यह व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है और इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है। भाजपा सरकार की यही नीति किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुई है। राजकुमार बल्लन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के लिए फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सिंचाई परियोजनाएं, डिजिटल कृषि, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा और आधुनिक कृषि तकनीकों जैसी अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। इन सभी प्रयासों का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि आज जितना सम्मान और सुविधाएं किसानों को मोदी सरकार में मिली हैं, उतनी पहले कभी नहीं मिलीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम-किसान योजना का विस्तार देश के कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देगा और विकसित भारत के निर्माण में किसानों की भूमिका को और मजबूत करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here