सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

Delhi Crime: कमला पसंद पान मसाला कंपनी के मालिक की बहू ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा—“अब मुझे भरोसा नहीं”

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Crime: कमला पसंद पान मसाला कंपनी के मालिक की बहू ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा—“अब मुझे भरोसा नहीं”

दिल्ली से एक चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पान मसाला कंपनी कमला पसंद और राजश्री ग्रुप के मालिक कमल किशोर चौरसिया की बहू, दीप्ति चौरसिया (40) ने मंगलवार शाम को अपने वसंत विहार स्थित आवास में आत्महत्या कर ली। उनके शव को चुन्नी से लटका हुआ पाया गया। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि, पुलिस सूत्रों के अनुसार इस नोट में दीप्ति ने किसी का नाम नहीं लिया। वहीं, दीप्ति के परिवार का आरोप है कि उन्हें ससुराल वालों ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और आत्महत्या के लिए उकसाया। दीप्ति के मायके वालों ने इस मामले में ससुराल परिवार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है और मामले की गहन जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, दीप्ति की शादी वर्ष 2010 में कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया से हुई थी। इस दंपति का एक 14 साल का बेटा है। अपुष्ट खबरों के मुताबिक, हरप्रीत ने दो शादियां की हैं और उनकी दूसरी पत्नी दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री बताई जाती हैं।

Advertisement

सुसाइड नोट में दीप्ति ने लिखा कि “अगर किसी रिश्ते में प्यार नहीं, भरोसा नहीं तो फिर रिश्ते में रहने की और जीने की वजह क्या है।” इस दर्दनाक घटना ने परिवार और समाज को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ससुराल के सदस्यों के बयान दर्ज कर मामले की जांच जारी रखी है।

इस घटना ने सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य पर चिंता को भी उजागर किया है, खासकर परिवारिक तनाव और दबाव के चलते महिलाओं पर पड़ने वाले मानसिक प्रभावों को लेकर।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *