सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

दिल्ली की अदालत ने नाबालिग को सुनाई उम्रकैद की सजा, 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हुई थी हत्या

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Life imprisonment to 5 including lekhpal father in gangrape case of minor  daughter - नाबालिग बेटी से गैंगरेप मामले में लेखपाल पिता समेत पांच को  उम्रकैद, एक-एक लाख का जुर्माना भी लगा, जानिए पूरा मामला, उत्तर प्रदेश न्यूज

 

दिल्ली की अदालत ने नाबालिग को सुनाई उम्रकैद की सजा, 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हुई थी हत्या

एडिशनल सेशन जज (POCSO) अमित सहरावत की अदालत ने 3 अगस्त के अपने आदेश में कहा कि लड़के ने पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर पत्थरों से वार करके बेरहमी से उसकी हत्या कर दी.

दिल्ली की अदालत ने एक रेयर केस में 5 साल की बच्ची से रेप और हत्या के जुर्म में नाबालिग को उम्रकैद की सजा सुनाई है. साल 2017 का ये मामला है, जिसमें एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या की गई थी.

जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने कहा था कि लड़का, तब सिर्फ 16 साल से अधिक का था. वर्षों पुराने मामले पर वयस्क के रूप में मुकदमा चलाया जाना चाहिए और मामले को POCSO अदालत में भेजा जाना चाहिए.

Advertisement

रपोर्ट के मुताबिक एडिशनल सेशन जज (POCSO) अमित सहरावत की अदालत ने 3 अगस्त के अपने आदेश में कहा कि लड़के ने पहले एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसके सिर पर पत्थरों से वार करके उसकी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी.

जज ने कहा, “ऐसे जघन्य अपराधों का कारण सीसीएल द्वारा की गई क्रूरता और उसके आपराधिक मनोविज्ञान को स्पष्ट करता है जो अपराध के समय मौजूद था.” अदालत ने लड़के से उसके निजी जीवन और संभावनाओं के बारे में बातचीत करने के बाद पाया कि उसका रवैया नकारात्मक है. अदालत ने कहा, “उसे अपने कुकर्मों के लिए कोई पछतावा नहीं था.”

कोर्ट ने आगे कहा, ”सीसीएल अभी भी अपराध में शामिल है और उसे कोई पछतावा नहीं है, यह दर्शाता है कि कोई सुधार नहीं हुआ है. अन्य अपराधों में शामिल है और और यह अवलोकन सीसीएल के आपराधिक रिकॉर्ड से पुष्ट होता है”.

आरोपी के खिलाफ 2023 में उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में यूपी उत्पाद शुल्क अधिनियम की धारा 60 (गैरकानूनी आयात, निर्यात, परिवहन निर्माण, कब्ज़ा, बिक्री, आदि) के तहत अपराध के लिए एक और बड़ा मामला दर्ज है, जो कि अज्ञात रहा. नाबालिग को फरवरी 2017 में दुष्कर्म के आरोप में पकड़ लिया गया और संस्थागत देखभाल में भेज दिया गया, जहां वह अप्रैल 2020 तक रहा.

सजा की घोषणा होने तक उसे रिहा कर दिया गया. इस साल अप्रैल में, अदालत ने उसे रेप और हत्या के लिए दोषी ठहराया और साथ ही यौन उत्पीड़न के लिए POCSO की धारा 6 के तहत भी दोषी ठहराया. अभियोजन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक विनीत दहिया उपस्थित हुए. दोषी, जो अब लगभग 24 वर्ष का है. इसने चौथी कक्षा तक पढ़ाई की है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *