सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली कांग्रेस का बड़ा ऐलान, ‘सभी 70 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव’, गठबंधन पर साफ किया रुख

2 मिनट पढ़ें
दिल्ली कांग्रेस

दिल्ली कांग्रेस का बड़ा ऐलान, 'सभी 70 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव', गठबंधन पर साफ किया रुख

Advertisement

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां रणनीति बनाने में जुटी है. इस बीच दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव (Devendra Yadav) ने चुनाव में गठबंधन को लेकर तस्वीर साफ कर दी है. उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में सभी 70 की 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. कोई गठबंधन नहीं होगा.

उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद नेता का चयन होगा जैसा कि कांग्रेस पार्टी में होता है. CM के चेहरे को लेकर उन्होंने कहा कि इस बारे में चुनाव के बाद तय किया जाएगा. देवेंद्र यादव के बयान के बाद ये लगभग साफ हो गया है कि पार्टी आगामी चुनाव में ‘एकला चलो’ की रणनीति अपनाते हुए अपनी खोई हुई सियासी जमीन मजबूत करने की कोशिश करेगी.

मंत्री गोपाल राय ने देवेंद्र यादव के बयान पर दी प्रतिक्रिया

उधर, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के बयान पर दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा, ”इस देश की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए इंडिया अलायंस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन है और जहां तक दिल्ली की बात है तो यहां आम आदमी पार्टी का अलायंस दिल्ली की जनता के साथ है. जनता के लिए हम काम करते हैं और दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के साथ है.”

लोकसभा चुनाव में AAP और कांग्रेस का था गठबंधन

Advertisement

दिल्ली में हाल में हुए लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था. सात में से चार लोकसभा सीट पर AAP और तीन लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी उतारे थे लेकिन दोनों दल एक भी सीट नहीं जीत सके. सभी सातों सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमााया था.

2020 में क्या रहे थे विधानसभा चुनाव के नतीजे?

दिल्ली में साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को शानदार सफलता मिली थी. आम आदमी पार्टी (AAP) ने विधानसभा चुनावों में 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं, बीजेपी को आठ सीटें मिलीं थी. दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 15 फरवरी 2025 को समाप्त होने वाला है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *