सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Congress protest: बाबरपुर जिला कांग्रेस नें किए सभी विधानसभाओं में रसोई,गैस की कीमते बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन : राजकुमार जैन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Congress protest: बाबरपुर जिला कांग्रेस नें किए सभी विधानसभाओं में रसोई,गैस की कीमते बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन : राजकुमार जैन

विपिन शर्मा,लक्ष्मण रावत ,पी.के.मिश्रा भी रहे मौजूद
– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,बाबरपुर जिला कांग्रेस नें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के आह्वान पर पांचों विधानसभाओं के तहत सभी वार्डों में विरोध प्रदर्शन किये | उक्त प्रदर्शनों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जैन, पूर्व विधायक विपिन शर्मा ,लोकसभा प्रभारी लक्ष्मण रावत,जिला कांग्रेस प्रभारी डॉ.पी.के.मिश्रा ,विधानसभा प्रभारी अश्वनी भारद्वाज,सूरज वाल्मीकि , दिनेश गौड़ ,संजीव शर्मा , तमाम ब्लाक अध्यक्ष तथा प्रमुख नेता व बड़ी संख्या में पार्टी वर्कर मौजूद रहे |

रोहताश नगर विधानसभा के ब्लॉक वेलकम अध्यक्ष संजय वर्मा के नेतृत्व में किया गया जहां मयंक चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में वर्कर सड़कों पर सिलेंडर लेकर नारे लगाते हुए गैस एजेंसी पहुंचे और प्रदर्शन किया। इसी तरह नत्थू कालोनी चौक पर प्रदर्शन पर आयोजित प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष के साथ ब्लाक अध्यक्ष कुलदीप भाटी ,मुकेश पांचाल,प्रताप शर्मा ,नवीन चन्द्रा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे |

Advertisement

बाबरपुर विधानसभा के सुभाष मोहल्ला ब्लॉक अध्यक्ष देवानंद चौधरी एव कर्दमपुरी ब्लॉक अध्यक्ष संजय गॉड के संयुक्त नेतृत्व में किया गया बी.एल.ए.वन आरिफ जोंटी भी मौजूद रहे। ब्लॉक नंद नगरी में करण धीकिया ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में ब्लॉक स्तर पर गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन (हल्ला-बोल) किया गया।इस मौके पर वरिष्ठ नेता ब्रह्म धीकिया,प्रभारी सुनील पांचाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे | यहाँ प्रदर्शन के दौरान महिलाएं मिटटी के चूल्हे पर भोजन पकाती दिखी | दिलशाद गार्डन ब्लॉक एवं सुंदर नगरी ब्लॉक अध्यक्ष बाबा फरीद तथा नवीन शर्मा के नेतृत्व में ब्लॉक स्तर पर गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *