जवाहर भवन में जय हिन्द सभा का आयोजन किया दिल्ली कांग्रेस नें अशोक गहलोत और अजय माकन भी पहुंचे
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पहलगाम आंतकी हमले के बाद जवाबी कार्यवाही ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की वीरता, पराक्रम, बलिदान और शौर्य को सम्मान देने के लिए आज जवाहर भवन में जय हिन्द सभा का आयोजन किया। जय हिन्द सभा में 1962, 1965, 1971, कारगिल युद्ध, भारतीय शांति सेना, संयुक्त राष्ट्र मिशन, वीरता पुरस्कार विजेता और वीर शहीदों की पत्नियां सहित सैंकड़ों पूर्व सैनिक मौजूद थे, जिनका जय
हिन्द सभा में सम्मान भी किया गया।
अध्यक्ष देवेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित जय हिन्द सभा में सैंकड़ो पूर्व सैनिकों और भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे और मुख्य अतिथि के रुप में कांग्रेस कोषाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद अजय माकन, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जय हिन्द सभा को संबोधित किया। सैनिक प्रकोष्ठ के चेयरमैन कर्नल रोहित चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा ने भी जय हिंद सभा को संबोधित किया | सचिव दिल्ली प्रभारी सुखविन्दर सिंह और दानिश अबरार, पूर्व सांसद डा0 उदित राज, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारुन यूसूफ, डॉ. नरेन्द्र नाथ तथा वरिष्ठ नेता सी.पी.मित्तल भी मौजूद थे।
पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने मंच का संचालन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तमाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष सक्रिय दिखे ,राज कुमार जैन जहां टीम को कैप पहनाकर पहुंचे थे तो आदेश भारद्वाज व सुरेन्द्र कुमार सिद्धार्थ राव भी दल बल के साथ मौजूद रहे |
देवेन्द्र यादव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने जिस पराक्रम और साहस के साथ आतंकवाद को जवाब दिया, उसे हम सलाम करते है। यह कोई पहला मौका नही था जब पाकिस्तान के खिलाफ या किसी अन्य युद्ध में भारतीय सेना ने अपने पराक्रम और क्षमता का लोहा न मनवाया हो। लेकिन यह पहली बार हुआ जब भारतीय सेना अपनी बहादुरी के कारण युद्ध को परिणाम तक ले जाने की स्थिति में थे, परंतु प्रधानमंत्री ने अमरीका के दबाव में आकर युद्ध
विराम की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि जब सेना ने आगे बढ़कर अपना पराक्रम दिखाया, पीओके को लेने और 1971 की तरह पाकिस्तान के टुकड़े करने का समय नजदीक आया तब प्रधानमंत्री द्वारा युद्ध विराम का फैसला क्यों लिया |

आज देश सवाल पूछ रहा है और जवाब मांग रहा है कि किन शर्तों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युद्ध विराम का फैसला लिया और ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना का कितना नुकसान हुआ इसको देश जानना चाहता है। अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जय हिन्द सभा 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की जबावी कार्यवाही के सैनिकों के पराक्रम, बलिदान को सम्मान देने के लिए आयोजित कर रही है।
अशोक गहतोत ने कहा कि जय हिन्द सभा सैनिकों के पराक्रम, साहस और बलिदान को सम्मान देने के लिए देश भर में एक संदेश देने के लिए देश भर में आयोजित की जा रही है कि कांग्रेस ने हमेशा देशवासियों के आत्मसम्मान और भारतीय सेना का सम्मान किया है।



