सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली कांग्रेस का BJP पर बड़ा आरोप, देवेंद्र यादव ने चुनाव आयोग से की ये अपील

2 मिनट पढ़ें
देवेंद्र यादव

दिल्ली कांग्रेस का BJP पर बड़ा आरोप, देवेंद्र यादव ने चुनाव आयोग से की ये अपील

Advertisement

Delhi Latest News: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर मतदाता सूची से केंद्रीय कर्मचारियों के नाम कटवाने का आरोप लगाया है. इस संबंध में दिल्ली कांग्रेस के बूथ मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन राजेश गर्ग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है. उन्होंने चुनाव आयोग से इस बाबत जरूरी कदम उठाने की भी अपील की है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि नियमानुसार ही मतदाताओं के नाम हटाएं जाएं.

देवेंद्र यादव के मुताबिक इस बाबत दिल्ली कांग्रेस बूथ मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन राजेश गर्ग ने अपने पत्र में लिखा है कि पिछले महीने निर्वाचन अधिकारी ने अपने कार्यालय में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की थी. उस मीटिंग में बीजेपी नेता और पूर्व विधायक सुभाष सचदेवा ने दिल्ली में रह रहे केंद्र सरकार के उन 41 हजार कर्मचारियों के वोट काटने की मांग की थी, जो अपने पते से कहीं और शिफ्ट हो गए हैं.

सरकारी कर्मचारी केंद्र की नीतियों से त्रस्त 

देवेंद्र यादव ने ये भी कहा कि दिल्ली कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि नियम के अनुसार सिर्फ स्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट होने वाले कर्मचारियों और मृत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा कि ये नियम दिल्ली के सभी मतदाताओं पर लागू होता है, लेकिन बीजेपी ने सिर्फ केंद्र सरकार के कर्मचारियों के परिवारों वोट काटने की बात इसलिए कर रही है कि जब भी बीजेपी केंद्र में सरकार रही है, उन्होंने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की है.

Advertisement

उनके मुताबिक केंद्र सरकार के कर्मचारी बीजेपी की नीतियों से त्रस्त हैं. इससे बीजेपी को लगता है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के परिवारों के वोट उनके खिलाफ पड़ेंगे. यादव ने कहा शिफ्ट होने वाले कर्मचारी सैटल होकर ही अपना नाम नए स्थान पर मतदाता सूची या अन्य कागजों में जुड़वा पाते हैं.

इसलिए उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से अनुरोध किया है कि इन पहलुओं को ध्यान में रखते हुए करवाई नियमों के तहत हो, ना कि सत्ता में बैठे दलों की सहूलियत के अनुसार.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *