सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi Congress Candidates List: दिल्ली में इस हफ्ते आ सकती है कांग्रेस की पहली लिस्ट, संदीप दीक्षित, अलका लांबा संभावित चेहरे

2 मिनट पढ़ें
Delhi Congress Candidates List

Delhi Congress Candidates List: दिल्ली में इस हफ्ते आ सकती है कांग्रेस की पहली लिस्ट, संदीप दीक्षित, अलका लांबा संभावित चेहरे

Advertisement

Delhi Congress Candidates List 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट इस हफ्ते जारी हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक अगले दो से तीन दिन में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो सकती है, जिसें करीब दो दर्जन उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग सकती है.

सूत्रों की मानें तो अपनी पहली लिस्ट में कांग्रेस संदीप दीक्षित को बाबरपुर से, अलका लांबा को नई दिल्ली से, देवेंद्र यादव को बादली से, अभिषेक दत्त को कस्तूरबा नगर से, मुदित अग्रवाल को चांदनी चौक से, रोहित चौधरी को नांगलोई से, अली मेहदी को मुस्तफाबाद से और इशरत जहां को ओखला से टिकट दे सकती है.

अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
बता दें कि कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला लिया है. पार्टी आम आदमी पार्टी के साथ यहां गठबंधन नहीं करेगी. इंडिया गठबंधन में शामिल दोनों ही दलों ने दिल्ली में अलग-अलग लड़ने का ऐलान किया है.

Advertisement

आप ने उतारे उम्मीदवार
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी दो सूचियां जारी कर दी हैं. इनमें पार्टी ने अब तक कुल 31 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. आप ने पहली लिस्ट में 11 और दूसरी लिस्ट में 20 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है. इस लिस्ट में पार्टी ने पटपड़गंज से पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जगह अवध ओझा को टिकट दिया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *