सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

Delhi CM Oath Ceremony: आतिशी 21 सितंबर को ले सकती हैं सीएम पद की शपथ, LG ने राष्ट्रपति को भेजा पत्र

2 मिनट पढ़ें
Delhi CM Oath Ceremony

Delhi CM Oath Ceremony: आतिशी 21 सितंबर को ले सकती हैं सीएम पद की शपथ, LG ने राष्ट्रपति को भेजा पत्र

Atishi Oath Swearing Ceremony: अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफे के बाद अब दिल्ली में आतिशी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की नई सरकार बनने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक 21 सितंबर (शनिवार) को आतिशी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं.

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने राष्ट्रपति और गृह मंत्रालय को पत्र भेजकर 21 सितंबर 2024 को आतिशी को सीएम पद की शपथ दिलाने की तिथि प्रस्तावित की है. हालांकि आतिशी द्वारा शपथ ग्रहण की कोई तिथि प्रस्तावित नहीं की गई है.

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. केजरीवाल द्वारा उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद नामित मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को ही नई सरकार बनाने का अपना दावा पेश किया.

दिल्ली की सबसे कम उम्र की सीएम होंगी आतिशी
शीला दीक्षित, दिल्ली की सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रही थीं, जिन्होंने 1998 से 2013 तक 15 वर्षों तक यह पद संभाला था। वहीं, स्वराज का कार्यकाल 1998 में 52 दिनों का रहा था. वहीं आतिशी (43) दिल्ली की सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री होंगी और पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी के बाद देश की दूसरी मौजूदा महिला मुख्यमंत्री होंगी. शीला दीक्षित 60 साल की आयु में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं, जबकि स्वराज ने 46 साल की उम्र में यह पद संभाला था।

मंत्रिमंडल में अहम विभाग संभाल चुकी हैं आतिशी
आतिशी वर्तमान में दिल्ली मंत्रिमंडल में सबसे अधिक विभागों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. वह वित्त, जल, शिक्षा, लोक निर्माण, बिजली, राजस्व, योजना, सेवा, कानून, सतर्कता और अन्य प्रमुख विभागों की मंत्री हैं. आतिशी ने आम आदमी पार्टी की स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, खासकर केजरीवाल और आप के अन्य वरिष्ठ नेताओं के जेल में बंद रहने के दौरान, जब उन्होंने (आतिशी ने) अन्य नेताओं के साथ मिलकर पार्टी का संचालन किया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *