सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

दिल्ली के CM केजरीवाल ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई, बोले- ‘आइए हम सब मिलकर संविधान की…’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली के CM केजरीवाल ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई, बोले- ‘आइए हम सब मिलकर संविधान की…’

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है. उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए लिखा “सभी देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आइए हम सब मिलकर अपने संविधान की रक्षा की शपथ लें और अपने महान लोकतंत्र को और मजबूत बनाएं.”

गणतंत्र दिवस समारोहों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए किए गए हैं. प्रदेश में 70,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की ओर से ये जानकारी दी गई है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए 70,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों में से 14,000 की तैनाती कर्तव्य पथ और उसके आसपास की गई है. दिल्ली में शुक्रवार को सुचारू यातायात के लिए पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवायजरी भी जारी की गई है.

Advertisement

देश मना रहा 75वां गणतंत्र दिवस

एडवायजरी में यातायात व्यवस्था और प्रतिबंधों का जिक्र किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि कर्तव्य पथ पर इस साल जो 77,000 आमंत्रित लोग परेड देखने के लिए आ रहे हैं, उनकी सुरक्षा के वास्ते व्यापक इंतजाम किए गए हैं. बता दें कि देश कर्तव्य पथ पर शुक्रवार को 90 मिनट की परेड के दौरान अपनी बढ़ती सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के भव्य प्रदर्शन के साथ 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है. देश की महिला शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों पर केंद्रित इस भव्य समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *