सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Building Collapse: ज्वाला नगर में तीन मंजिला मकान ढहा, मलबे में दबकर कई लोग घायल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Building Collapse: ज्वाला नगर में तीन मंजिला मकान ढहा, मलबे में दबकर कई लोग घायल

पूर्वी दिल्ली के ज्वाला नगर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब गली नंबर 6 स्थित तीन मंजिला मकान अचानक भरभरा कर गिर पड़ा. मकान के ढहते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई और मलबे में कई लोग दब गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद राहत-बचाव अभियान तेज गति से शुरू किया गया. अधिकारियों ने बताया कि हादसे में तीन पुरुष और एक महिला घायल हुए हैं. इनमें दो लोग मकान मालिक अवनीश के परिवार के सदस्य हैं, जबकि दो मजदूर हैं, जो निर्माण कार्य में जुटे थे. सभी घायलों को तुरंत मौके से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

पुलिस के अनुसार सुबह लगभग 9:50 बजे इमारत गिरने की पहली कॉल मिली. थोड़ी ही देर में दूसरी कॉल भी आई, जिसमें कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई. मौके पर पांच दमकल वाहन और बचाव दल भेजे गए. दमकल विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत मलबा हटाने और घायलों को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया. प्रारंभिक जांच में पता चला कि मकान मालिक अवनीश, पुत्र लेफ्टिनेंट मनबीर सिंह, घर की तीसरी मंजिल पर नया हॉल और छत बनवा रहे थे. नया निर्माण कार्य आज ही पूरा किया गया था, लेकिन अचानक यह स्ट्रक्चर भरभरा कर नीचे गिर गया. हादसे के कारणों की जांच पुलिस और तकनीकी टीम द्वारा की जा रही है.

Advertisement

राहत-बचाव कार्य अभी भी जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मलबे में कोई अन्य व्यक्ति फंसा तो नहीं है. घटना के बाद इलाके में तनाव और चिंता का माहौल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अवैध और कमजोर इमारतों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *