Delhi budget 2026: दिल्ली सरकार के बजट से खुलेगें दिल्ली के विकास के रास्ते : दीपक गाबा
हर वर्ग का रखा गया है ध्यान
– शिवा कौशिक –
नई दिल्ली , मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में जो बजट पेश किया जिसमें कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया गया। दिल्ली के नए वार्षिक बजट पर वीर अर्जुन ने भाजपा शाहदरा जिला के अध्यक्ष दीपक गाबा से की बातचीत और जानी उनकी राय, दीपक गाबा ने कहा कि दिल्ली का नया वार्षिक बजट बेहद शानदार और प्रगतिशील बजट है जिससे निश्चित ही दिल्ली का विकास होगा और दिल्ली समुचित विकास होगा | दीपक गाबा ने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार ने नए बजट में हर वर्ग, हर समुदाय, के लोगों के लिए कई बड़ी और लाभकारी योजनाओं का ऐलान किया है जिससे निश्चित ही दिल्ली की जनता को सीधा लाभ मिलेगा। दीपक गाबा ने कहा कि दिल्ली के नए वार्षिक बजट में रेखा गुप्ता सरकार ने पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर देने के साथ साथ इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च और प्रमुख क्षेत्रों के लिए रिकॉर्ड आवंटन किया है। दीपक गाबा ने बताया कि नए वार्षिक बजट की सबसे खास बात यह है कि पूरे बजट का 21 प्रतिशत पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण (ग्रीन पहल) के लिए आवंटित किया गया है व इसके अलावा पहली बार एमसीडी को दिल्ली सरकार से 11,266 करोड़ रुपए देने का प्रावधान किया गया है जिससे दिल्ली की सड़कों, ड्रेनेज सिस्टम और बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा।
दीपक गाबा ने कहा कि दिल्ली के इस नए वार्षिक बजट से भाजपा ने दिल्ली की प्रगति का पूरा रोडमैप तैयार कर दिया है। दीपक गाबा ने बताया कि शिक्षा पर विशेष रूप से ध्यान रखते हुए रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के नए वार्षिक बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए 19,148 करोड़ रुपये का आवंटन किया है जो बेहद ही सराहनीय कदम है व इसके अलावा दिल्ली सरकार कक्षा 9 में पढ़ रही लगभग 1 लाख 30 हजार छात्राओं को निःशुल्क साइकिल प्रदान करेगी, जिसके लिए 90 करोड़ का प्रावधान किया गया है। दीपक गाबा ने कहा कि दिल्ली के इस नए वार्षिक बजट में हर किसी के लिए कोई ना कोई योजना का ऐलान दिल्ली सरकार ने किया है। दीपक गाबा ने आगे कहा कि मैं दिल्ली के नए वार्षिक बजट को ऐतिहासिक बजट कहूंगा और इस बजट से आने वाले वर्ष में दिल्ली की रूपरेखा पूरी तरह से बदल जाएगी। दीपक गाबा ने कहा कि ‘विकसित दिल्ली, हरित दिल्ली’ के जिस संकल्प से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नया वार्षिक बजट पेश किया है निश्चित ही वह संकल्प आने वाले वर्षों में पूरा होगा।


