Delhi Budget 2026: दिल्ली सरकार का बजट बदल कर रख देगा दिल्ली की सूरत : दर्शन सिंह
नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली सरकार नें दिल्ली के लिए जो नया बजट पेश किया है वह दिल्ली की तस्वीर बदल कर रख देगा ओर विकास के इतने कार्य दिल्ली की जनता को नजर आयेगें जो पिछले ढाई दशक में भी नहीं हुए होंगे | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी नवीन शाहदरा जिले के पूर्व उपाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता दर्शन सिंह का | दर्शन सिंह कहते है रेखा गुप्ता सरकार नें वर्तमान बजट में हर क्षेत्र को महत्व दिया है | दर्शन सिंह कहते हैं यह बजट केवल आंकड़ों का ब्यौरा नहीं है अपितु भविष को सवांरने वाली मजबूत योजना है | एक समृद्ध, सशक्त और हरित भविष्य की दूरदर्शी रूपरेखा है, यह संकल्प ‘विकसित दिल्ली, हरित दिल्ली’ के स्वप्न को साकार करने की दिशा में एक ट्रिपल इंजन सरकार का एक मजबूत कदम है | इस बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य में गुणवत्ता का विस्तार,परिवहन और आवास में आधुनिकता,तथा सामाजिक कल्याण में संवेदनशीलता,की झलक दिखती है बेहतर विद्यालयों और अत्याधुनिक अस्पतालों से लेकर सुदृढ़ सड़कों, स्वच्छ जल, हरित ऊर्जा और ग्रामीण दिल्ली के समग्र विकास तक, यह बजट समावेशी प्रगति का प्रतीक है |

दर्शन सिंह कहते हैं यह बजट बुनियादी ढांचे को तो सुदृढ़ करता ही है, बल्कि हर नागरिक के सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प भी दर्शाता है, यह बजट सुशासन, सेवा और सतत विकास के उस आदर्श को प्रतिध्वनित करता है, जो दिल्ली को न केवल देश की राजधानी, बल्कि प्रगति और पर्यावरण संतुलन का प्रेरणास्रोत बनाता है | दर्शन सिंह कहते हैं पिछली सरकारों नें दिल्ली के विकास को ध्वस्त करके रख दिया है जिसे पत्री पर लाने के लिए इसी तरह के बजट की जरूरत थी | दर्शन सिंह कहते हैं बजट बनाने से पूर्व मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नें तमाम वर्ग के प्रबुद्ध लोगो से ना केवल सलाह मशविरा लिया है बल्कि उनके सुझावों को भी महत्व दिया है | दर्शन सिंह कहते हैं शिक्षा के लिए 19,148 करोड़ का प्रावधान, 8,777 नए स्मार्ट क्लासरूम और सैनिक स्कूल खोलने की योजना, स्वास्थ्य के लिए 12,645 करोड़ आवंटित, 750 नए ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ और नवजात बच्चों के लिए ‘अनमोल’ योजना। सड़कों के लिए ₹1,000 करोड़, धूल-मुक्त सड़कों के लिए ₹1,352 करोड़ और 2027 तक 7,500 बसें चलाने का लक्ष्य। कुल बजट का 21% हिस्सा ‘ग्रीन बजट’ के तहत हरित परियोजनाओं के लिए महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, 50,000 सीसीटीवी कैमरे और ‘लखपति बिटिया योजना’ जारी। ये तमाम योजना बता रही है अगले साल दिल्ली किधर जाने वाली हैं |



