सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi BJP: दिल्ली भाजपा को मिला अनुभवी, कर्मठ और,जनसमर्पित नेतृत्व : रोमेश गुप्ता

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi BJP: दिल्ली भाजपा को मिला अनुभवी, कर्मठ और,जनसमर्पित नेतृत्व : रोमेश गुप्ता

नई दिल्ली, ( सी.पी.एन.न्यूज़ ): भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्वी दिल्ली के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राज्य तथा कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का वातावरण है। शाहदरा जिला भाजपा के महामंत्री रोमेश गुप्ता ने इस नियुक्ति को संगठन के लिए दूरदर्शी एवं ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए हर्ष मल्होत्रा को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। रोमेश गुप्ता ने कहा कि हर्ष मल्होत्रा एक अनुभवी, कर्मठ और संगठन की जड़ों से जुड़े हुए नेता हैं, जिन्होंने वर्षों तक निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ पार्टी की सेवा की है। उनका लंबा राजनीतिक अनुभव, प्रशासनिक दक्षता और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत संवाद उन्हें दिल्ली भाजपा का नेतृत्व करने के लिए सर्वथा उपयुक्त बनाता है।
उन्होंने कहा कि हर्ष मल्होत्रा ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव जनसेवा को प्राथमिकता दी है। पूर्वी दिल्ली के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई है। सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में उनकी कार्यशैली पारदर्शी, परिणाम मुखी और जनहित के प्रति समर्पित रही है, जिसका लाभ अब पूरे दिल्ली प्रदेश को मिलेगा। रोमेश गुप्ता ने कहा कि हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगा तथा बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता एवं जनसंपर्क अभियान को नई गति मिलेगी। उनके नेतृत्व में पार्टी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में सफल होगी। उन्होंने कहा कि हर्ष मल्होत्रा के व्यक्तित्व में संगठन क्षमता, राजनीतिक परिपक्वता और जनभावनाओं की गहरी समझ का अद्भुत समन्वय है। उनके मार्गदर्शन में दिल्ली भाजपा नए उत्साह, ऊर्जा और अनुशासन के साथ आगे बढ़ेगी तथा आने वाले समय में संगठन और अधिक व्यापक एवं जन आधारित स्वरूप में उभरेगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *