Home मैं भी रिपोर्टर पेंशन योजना से वंचित रख रही है दिल्ली की भाजपा सरकार :एम.एल.भास्कर

पेंशन योजना से वंचित रख रही है दिल्ली की भाजपा सरकार :एम.एल.भास्कर

0
74
एम.एल.भास्कर
पेंशन योजना से वंचित रख रही है दिल्ली की भाजपा सरकार :एम.एल.भास्कर

पेंशन योजना से वंचित रख रही है दिल्ली की भाजपा सरकार :एम.एल.भास्कर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जहांगीरपुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन आई एवं जे ब्लॉक जहांगीरपुरी के अध्यक्ष एम. एल. भास्कर ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार को बने लगभग एक वर्ष हो चुका है, लेकिन अब तक वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन एवं विधवा पेंशन जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं पूरी तरह लागू नहीं की जा सकी हैं। इस लापरवाही के कारण दिल्ली की गरीब, बुजुर्ग और जरूरतमंद जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे जनता में गहरा रोष व्याप्त है।

रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एम. एल. भास्कर ने इस संबंध में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि दिल्ली की समस्त पात्र जनता को उनकी पेंशन, जो उनका जन्मसिद्ध अधिकार है, अविलंब लागू की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही पेंशन योजनाएं लागू नहीं की गई, तो जहांगीरपुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन आई एवं जे ब्लॉक जहांगीरपुरी के अध्यक्ष एम. एल. भास्कर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास पर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here