सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi: राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर अलका लांबा बोलीं- ‘यह आग का दरिया है और…’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi: राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर अलका लांबा बोलीं- ‘यह आग का दरिया है और…’

Political Desk | Cpn news

Delhi News: कांग्रेस लोकसभा चुनाव से पहले भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की तर्ज पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) शुरू करने जा रही है. इस यात्रा की अगुवाई कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) करेंगे. यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होने वाली है. इसे देखते हुए कांग्रेस की महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष अलका लांबा (Alka Lamba) ने राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उनसे इस यात्रा को सफल बनाने की अपील की.

पीटीआई के मुताबिक, अलका लांबा ने कहा, ”संदेश साफ है. लड़ाई कठिन है. यह लड़ाई आग का दरिया है और हमें पार कर निकलना है. इस आग की दरिया की शुरुआत राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत दक्षिण से उत्तर तक की यात्रा में की थी. दूसरी यात्रा भारत जोड़ो न्याय यात्रा है जो कि 14 जनवरी को मणिपुर से मुंबई तक होगी जो कि 6700 किलोमीटर का सफर होगा. य़ह यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी. हमारा लक्ष्य यह है कि भारत जोड़ो यात्रा की तरह ही अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा को कामयाबी दिलाएं. इससे उम्मीदें जुड़ी हुई हैं.”

Advertisement

अन्याय का सामना कर रही महिलाओं के लिए चुनाव जीतना जरूरी- लांबा

उधर, अलका लांबा ने बुधवार को महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया. इस दौरान पीसीसी चीफ अरविंदर सिंह लवली और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एन.डिसूजा भी मौजूद थीं. इस कार्यक्रम के दौरान ही लांबा ने लोकसभा चुनाव का भी जिक्र किया और महिला कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा, ”2024 का चुनाव हमारे सामने है. यह चुनाव हमें उन सभी बहनों के लिए जीतना है जो कि पिछले 10 वर्षों से लगातार अन्याय का सामना कर रही हैं.” भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर 2022 को शुरू हुई थी और 30 जनवरी 2023 को समाप्त हुई थी. करीब 150 दिन की यात्रा में 4,080 किलोमीटर के दायरे को कवर किया गया था.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *