सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Accident: दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी-बच्चे घायल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Accident: दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी-बच्चे घायल

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर थाना क्षेत्र में बीती आधी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया, जब आईटीओ से गीता कॉलोनी की ओर जाने वाले मोड़ पर तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में बाइक चला रहे 35 वर्षीय नीरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सोनम और दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नीरज अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ कनॉट प्लेस से घूमकर अपने घर विश्वास नगर स्थित एनएसए कॉलोनी लौट रहे थे, तभी शकरपुर मोड़ के पास यह हादसा हो गया और कुछ ही पलों में खुशहाल परिवार की जिंदगी बिखर गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को नजदीकी डॉ. हेडगेवार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी और बच्चों का इलाज गंभीर हालत में जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हादसे को अंजाम देने वाली कार के चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान नोएडा सेक्टर-31 निवासी 45 वर्षीय सचिन गुलाटी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हादसा किस परिस्थितियों में हुआ। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर दिल्ली में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में ट्रैफिक नियंत्रण और सख्त निगरानी की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *